फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shamli district may receive a Diet building in 2026, with a committee to appoint new positions.

Noida News: 2026 में शामली जिले को मिल सकती है डायट भवन की सौगात, नए पदों की नियुिक्त समिति होगी गठित

Fri, 24 Oct 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shamli district may receive a Diet building in 2026, with a committee to appoint new positions.
गांव कादरगढ़ में डायट का तैयार भवन। संवाद
शामली। सात करोड़ 50 लाख 25 हजार रुपये की लागत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कार्यालय भवन तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ में डायट के प्राचार्य, प्रवक्ता, 41 कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए एक समिति विचार विमर्श करने के बाद यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी होगी। डायट प्राचार्य संजय रस्तोगी ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 में जिले को डायट की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के मारुखेड़ी गांव में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट कार्यालय भवन की आधारशिला तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने 20 दिसंबर 2019 को रखी थी। यूपी सरकार ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपीसीएल को दी थी।
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्यालय भवन दो साल पहले ही बनकर तैयार हो गया था। प्रशासनिक कार्यालय भवन हैंडओवर हो चुका है। छात्रावास ब्लॉक सहित शेष भाग को हस्तांतरित करने के लिए डायट प्राचार्य के माध्यम से पत्रावली डीएम को भेजी गई है। डीएम की ओर से गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट के बाद ही भवन का हैंडओवर संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीएल प्रोजेक्ट मैनेजर मथन सिंह के अनुसार, भवन की चहारदीवारी निर्माण के लिए 31 लाख रुपये का एस्टीमेट तत्कालीन सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने साढ़े तीन साल पहले शासन को भेजा था। बजट स्वीकृति न मिलने से यह कार्य अधर में है। धनराशि जारी होने के बाद ही चहारदीवारी का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed