फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shaista did not reach the court due to lack of security, hearing was postponed

सुरक्षा नहीं मिलने पर कोर्ट नहीं पहुंचीं शाइस्ता, सुनवाई टली

Sat, 18 Jun 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shaista did not reach the court due to lack of security, hearing was postponed
ग्रेटर नोएडा। इकलाख हत्याकांड में शाइस्ता की गवाही पर जिरह टल गई। शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से शाइस्ता जिला न्यायालय नहीं पहुंचीं। अब मामले की सुनवाई 20 जून को होगी। शाइस्ता की गवाही के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं की दो दिन जिरह हुई थी। शुक्रवार को भी मामले की सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन

इकलाख हत्याकांड में बेटी शाइस्ता, पत्नी इकरामन व बेटा दानिश गवाह हैं। शाइस्ता की गवाही के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं की जिरह होने के बाद इकरामन की गवाही होगी। शाइस्ता ने कोर्ट में अपनी गवाही में नौ नए आरोपियों के नाम भी लिए थे। उसने कोर्ट में अपनी गवाही में कहा कि घायल पिता को लेकर जब वह पुलिस के साथ अस्पताल जा रहे थे तो उसी समय इन आरोपियों ने उनका रस्ता रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज भी की थी। शाइस्ता ने कोर्ट में अपनी गवाही के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे। उसने अपने बयान में कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की और उनकी ओर से बताई गईं कई बातों को छुपाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed