फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgfdgd

Noida News: महिला और परिवार के ईमेल-सोशल मीडिया अकाउंट के दुरुपयोग का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
sgfdgd
महिला और परिवार के ईमेल-सोशल मीडिया अकाउंट के दुरुपयोग का आरोप
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी निवासी महिला ने अपने परिचित और एक अन्य महिला पर निजी ईमेल आईडी और परिवार के सदस्यों के सोशल मीडिया अकाउंट का कथित रूप से दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके और परिवार के सदस्यों के अकाउंट का इस्तेमाल कर रिश्तेदारों और परिचितों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए। इससे उनकी और परिवार की छवि प्रभावित हुई। महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने नितिन गुप्ता और पल्लवी गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी नितिन गुप्ता ने मई 2025 से अगस्त 2025 के बीच उन्हें एक ऑनलाइन ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद एक मीटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। महिला का आरोप है कि उस दौरान उनका निजी मोबाइल फोन नितिन के पास था और फोन से उनकी ईमेल आईडी का एक्सेस लिया गया था। जनवरी 2026 में उन्हें एक प्ले जोन में निदेशक के पद पर नियुक्ति मिली। इसके बाद नितिन के व्यवहार में बदलाव आया। महिला को आशंका हुई कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से ईमेल और संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसी दौरान प्ले जोन में आने-जाने और वहां हुए खर्च को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ। महिला का आरोप है कि नितिन और पल्लवी ने उनकी नाबालिग बेटी की ईमेल और इंस्टाग्राम आईडी का भी कथित रूप से दुरुपयोग किया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed