फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdgfd

Noida News: बर्तन व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक के यहां पकड़ी जीएसटी चोरी

Tue, 14 Oct 2025 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
sfdgfd
बर्तन व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक के यहां पकड़ी जीएसटी की चोरी
विज्ञापन

-यूपी जीएसटी गौतमबुद्ध नगर जोन ने जांच के बाद की जुर्माना लगाने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश जीएसटी के गौतमबुद्ध नगर जोन की टीम ने एक बर्तन व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक के यहां लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी है। बर्तन व्यापारी ने कच्चे बिल पर बिक्री की और कागजात में 90 लाख रुपये का अंतर मिला है। वहीं बिसरख स्थित रेस्टोरेंट संचालक के यहां पर कागजात और बिक्री में अंतर मिला है। दोनों ही कारोबारी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) क्लेम की धनराशि से कर जमा कर रहे थे। इन पर 14 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। अभी दोनों कारोबारी की जांच चल रही है।

जीएसटी के अफसरों ने बताया कि टीम ने सेक्टर बीटा वन स्थित एक बर्तन व्यापारी की फर्म की जांच की। तीन दिन से फर्म की रेकी की जा रही थी। साथ ही जीएसटी पोर्टल के डाटा पर भी नजर रखी जा रही थी। व्यापारी कच्चे बिल पर बिक्री कर रहा था। कर की धनराशि कम से कम जमा कर रहा था। बाकी धनराशि को आईटीसी क्लेम से समायोजित करा रहा था। भौतिक सत्यापन में 90.05 लाख रुपये का माल कागजात और मौके पर अंतर मिला। व्यापारी पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। व्यापारी ने धनराशि जमा भी कर दी है। वहीं बिसरख क्षेत्र में एक नामी रेस्टोरेंट है। जिसकी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई चेन हैं। 15 दिन की रेकी और गोपनीय सूचना पर छापा मारकर फर्म की जांच की गई। रेस्टोरेंट पर 5 प्रतिशत कर बिना आईटीसी के लागू है, लेकिन व्यापारी आईटीसी क्लेम करने के बाद समायोजन कर रहा था। नकद जमा नहीं किया जा रहा था। कागजात और स्टाॅक में भी अंतर मिला है। रेस्टोरेंट फर्म पर 3.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जो फर्म की तरफ से जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed