फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdgf

Noida News: दनकौर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Fri, 31 Oct 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
sfdgf
दनकौर। दनकौर पुलिस ने शुक्रवार को दादूपुर गांव और गलगोटिया विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को अपराध से दूर रहने और कानून का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध किसी समस्या का समाधान नहीं है बल्कि यह व्यक्ति और समाज दोनों के लिए नुकसानदायक होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अपराध या उत्पीड़न होने पर लोगों को डरने या चुप रहने की बजाय तुरंत स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि पीड़ित को समय पर न्याय और सहायता मिल सके। पुलिस टीम ने लोगों को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed