{"_id":"69ca9dc21bc6937c5b05e812","slug":"sfdg-noida-news-c-23-1-lko1064-91197-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में थानों व पुलिस कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में थानों व पुलिस कार्यालय पर धरना
विज्ञापन
-भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रिहा करने की मांग की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत की गिरफ्तारी का विरोध किया है। विरोध में किसानों ने देर शाम नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थानों व पुलिस कार्यालयों का घेराव कर धरना शुरू किया है। किसानों ने मांग की है कि राकेश टिकैत को तत्काल रिहा किया जाए।
संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि उड़ीसा में किसान अपनी मांगों को लेकर काफी समय से धरना दे रहे हैं। उनकी समस्या को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत महापंचायत में पहुंचे थे, लेकिन वहां पुलिस ने जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में जिले के किसानों में काफी रोष है। गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार देर शाम कार्यकर्ताओं व किसानों ने बीटा-2 कोतवाली, एसीपी-3 कार्यालय, सेक्टर-39 और सेक्टर-63 पर धरना शुरू किया है।