{"_id":"6ac65725e6207689b209061c","slug":"sewer-overflo-for-10-days-noida-news-c-23-1-lko1064-108445-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 दिन से सीवर ओवरफ्लो, मुख्य बाजार में जमा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 दिन से सीवर ओवरफ्लो, मुख्य बाजार में जमा गंदा पानी
विज्ञापन
- दुर्गंध से दुकानदार और राहगीर परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रामपुर जागीर के मुख्य बाजार में पिछले करीब 10 दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा है। सीवर के पानी से उठ रही तेज दुर्गंध के चलते दुकानदारों, निवासियों और बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से पैदल चलना और वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। लोगों का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और पिछले करीब दस दिनों से स्थिति और खराब हो गई है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैलने के कारण बाजार में आने वाले लोगों को पानी और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुकानदारों को भी बदबू और गंदगी के कारण परेशानी हो रही है।