फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven thousand candidates left the Public Service Commission examination

Noida News: सात हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ दी लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Sun, 16 Jun 2024 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand candidates left the Public Service Commission examination
सात हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ दी लोक सेवा आयोग की परीक्षा
विज्ञापन

- केंद्रों से बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों ने कहा, पेपर का स्तर रहा सामान्य, कटऑफ रह सकती है अधिक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में रविवार को सात हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा छोड़ दी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 43 सेंटरों पर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राें से बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार परीक्षा सामान्य रही। ऐसे में कटऑफ अधिक रह सकती है।
सेक्टर- 51 होशियारपुर बालिका इंटर कॉलेज, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल, आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक, एस्टर पब्लिक स्कूल, होली पब्लिक स्कूल, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज, महामाया बालिका इंटर कॉलेज, गगन पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल समेत कई सेंटरों पर 20,544 अभ्यथियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन पहली पाली में 13,218 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 7326 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 13105 अभ्यर्थी उपस्थित और 7439 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


होशियारपुर बालिका इंटर कॉलेज से बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर पिछले वर्ष की तुलना में सरल रहा। फैक्ट आधारित अधिक सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया राजनैतिक विज्ञान, भूगोल, अर्थव्यवस्था और करेंट अफेयर्स के अधिक सवाल आए थे। हालांकि कई अभ्यर्थियों को सी-सेट थोड़ा मुश्किल लगा। वहीं, दूसरी ओर अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए एक्वा लाइन मेट्रो सुबह 6 बजे चली। रोडवेज की बस सर्विस बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर सामान्य रहा। पिछले बार की तुलना में पेपर थोड़ा सा सरल था। भूगोल व अर्थव्यवस्था से कई सवाल पूछे गए।
शिशुपाल
पिछले वर्ष की तुलना में पेपर ठीक लगा। बहुत सारे सवाल फैक्ट पर आधारित थे। हालांकि इससे कटऑफ ज्यादा रहने की उम्मीद है।
अविषेख कुमार

गर्मी ने किया परेशान
गर्मी ज्यादा होने से अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। सुबह 11,30 बजे पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सेंटर के बाहर खड़े होकर 2,30 बजे से शुरू हो रही दूसरी पाली की परीक्षा के लिए इंतजार करते रहे। इस वजह से अभ्यर्थियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed