फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven people stuck in lift for 40 min

Noida News: 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे सात लोग, महिला की तबीयत बिगड़ी

Thu, 18 Jan 2024 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Seven people stuck in lift for 40 min
- जेपी क्लासिक सोसाइटी का मामला, सोसाइटी निवासियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी की लिफ्ट में तीन महिलाएं समेत सात लोग करीब 40 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट में फंसी एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। बिजली विभाग की टीम ने लिफ्ट खोलकर सातों को सुरक्षित निकाला। घटना से सोसाइटी निवासियों में रोष है।
सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी में बुधवार शाम बी-4 टावर की 16वीं मंजिल से तीन महिलाएं समेत सात लोग ग्राउंड फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। पहले माले के पास लिफ्ट अचानक बंद हो गई। सातों लोग करीब 40 मिनट तक अंधेरे में फंसे रहे। लिफ्ट के अंदर से शोर मचाने के बाद सोसाइटी निवासियों को इसकी जानकारी मिली। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मेंटेनेंस विभाग को दी। इस बीच लिफ्ट के अंदर ईशा की तबीयत बिगड़ गई। बाद में बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लिफ्ट खोलकर सातों लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी आशुतोष पांडेय ने बताया कि मेंटेनेंस खराब होने के कारण लगातार लिफ्ट फंसने की घटनाएं हो रही है। उन्होंने बताया कि लिफ्ट से बाहर निकालने के बाद भी 16वें फ्लोर पर रहने वाली ईशा बहुत घबराई हुई थीं। उन्हें करीब एक घंटे तक नीचे के फ्लैट में रखा गया। तबीयत में सुधार होने के बाद अपने फ्लैट में भेजा गया। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोग बिल्डर से नाराज हैं। आरोप है कि बिल्डर से कई बार लिफ्ट को लेकर शिकायत की गई थी लेकिन मेंटेनेंस नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं काम कर रहा था लिफ्ट का इमरजेंसी बटन

सोसाइटी निवासियों के मुताबिक लिफ्ट का मेंटेनेंस सही नहीं है। आरोप है कि लिफ्ट फंसने के बाद अंदर इमरजेंसी समेत कोई बटन काम नहीं कर रहा था। लिफ्ट में फंसे लोग चिल्लाने के बाद सोसाइटी निवासियों को इसका पता चला। लिफ्ट के अंदर नेटवर्क नहीं होने के कारण किसी का फोन भी नहीं लग रहा था। हालांकि लिफ्ट के बाहर से लोगों ने मेंटनेंस के इंजीनियर को फोन किया तो नहीं उठाया।






वर्ष 2023 में हुए हादसे

सेक्टर-137 के पारस टियरा सोसाइटी में लिफ्ट में फंसी सुशीला देवी (70) की मौत हो गई थी। सोसाइटी में 24वीं मंजिल से नीचे आ रही लिफ्ट का तार टूट गया था। इससे वह लिफ्ट में फंस गई थी। वहीं दिसंबर 2023 में भी सेक्टर-126 क्षेत्र में लिफ्ट गिरने से आठ इंजीनियर घायल हो गए थे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी लिफ्ट गिरने की कई घटनाएं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed