फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven metro stations to be built from Knowledge Park-2 of Greater Noida to Noida Airport

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 से नोएडा एयरपोर्ट तक बनेंगे सात मेट्रो स्टेशन

Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven metro stations to be built from Knowledge Park-2 of Greater Noida to Noida Airport
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को नोएडा एयरपोर्ट मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की प्राथमिक रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण को सौंप दी। इसके तहत नॉलेज पार्क दो से एयरपोर्ट तक मेट्रो के सात स्टेशन बनेंगे। एयरपोर्ट मेट्रो की पुरानी डीपीआर में 26 स्टेशन प्रस्तावित थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने इस संबंधी रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट मेट्रो की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी डीएमआरसी को सौंपी है। डीएमआरसी ने डीपीआर की प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की है। मंगलवार को यमुना प्राधिकरण में आयोजित बैठक में डीएमआरसी के अफसरों ने प्रस्तुतिकरण देकर यमुना प्राधिकरण के अफसरों को रिपोर्ट सौंपी। अफसरों ने बताया कि नॉलेज पार्क दो से एयरपोर्ट टर्मिनल तक मेट्रो का रूट करीब 35 किमी का होगा। इस बीच कुल सात मेट्रो स्टेशन बनेंगे। रूट को मेट्रो की 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के हिसाब तैयार किया जाएगा, ताकि एयरपोर्ट तक पहुंचाने में कम समय लगे। एयरपोर्ट मेट्रो की डीपीआर में समय का खास ध्यान रखा जा रहा है। प्राधिकरण ने जल्द डीपीआर तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक बन सकता है कॉरिडोर
नॉलेज पार्क दो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक मेट्रो कॉरिडोर बन सकता है। इसकी व्यावहारिकता रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रूट नोएडा एक्सप्रेसवे के बराबर से अक्षरधाम मंदिर होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक होगा। इससे नोएडा एयरपोर्ट को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से जोड़ा जा सकेगा। बैठक में चर्चा की गई कि एक्सप्रेसवे के किनारे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर भी बनेगा। इस कारण मेट्रो लाइन में अड़चन आ सकती है। इसके समाधान पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी ने एयरपोर्ट मेट्रो की डीपीआर की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उस पर कुछ सुझाव दिए गए हैं। एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा।
-डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed