{"_id":"6025790d8ebc3ee97f58e75d","slug":"seven-accused-of-girdharpur-double-murder-case-caught-in-encounter-grnoida-news-noi565162664","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरधरपुर दोहरे हत्याकांड के सात आरोपी मुठभेड़ में दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरधरपुर दोहरे हत्याकांड के सात आरोपी मुठभेड़ में दबोचे
विज्ञापन
दादरी। गिरधरपुर में रास्ते के विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से से 25-25 हजार रुपये के तीन आरोपी घायल हो गए। इनके साथ ही चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
सहायक पुलिस आयुक्त योगेंद्र सिंह के अनुसार, बुधवार रात पुलिस बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित भोला होटल के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। गाजियाबाद की तरफ से स्विफ्ट व फॉर्च्यूनर आती दिखीं। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो स्विफ्ट कार में सवार तीन आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी कार से उतरकर भागने लगे। इस दौरान देवेंद्र सिंह व उसके भाई रविंद्र सिंह और बागपत के गांव बुढैड़ा निवासी भोपाल सिंह के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने स्विफ्ट के पीछे आ रही फॉर्च्यूनर में सवार गांव गिरधरपुर निवासी सतेंद्र, जितेंद्र, धर्मेंद्र और बुढैड़ा गांव निवासी महिपाल को भी घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बादलपुर गांव के आंबेडकर पार्क की तरफ भागने की कोशिश कर रहे थे। इनके कब्जे से दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त रायफल, पिस्टल, तमंचा बरामद किया गया है। मामले में एक नामजद समेत चार आरोपी अब भी फरार हैं।
यह है मामला
गिरधरपुर गांव में सोमवार को देवेंद्र सिंह प्लॉट पर निर्माण करा रहा था। रास्ते के विवाद में कहासुनी होने पर देवेंद्र सिंह, रविंद्र और भोपाल ने गोली चला दी थी। इससे सेलक, अमित कुमार और प्रेम सिंह घायल हो गए थे। घटना में सेलक और अमित कुमार की मौत हो गई थी। मामले में आठ लोग नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।