फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Service lane of Patwari village dilapidated, pedestrians worried

Noida News: पतवारी गांव की सर्विस लेन जर्जर, राहगीर परेशान

Wed, 20 May 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Service lane of Patwari village dilapidated, pedestrians worried
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के पतवारी गांव की 130 मीटर रोड से सटी सर्विस लेन जर्जर होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सतह होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी निशांत सिंह ने बताया कि यह सड़क इलाके की प्रमुख आवाजाही वाली लेन है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में संतुलन खो देते हैं जिस कारण वह सड़क पर गिर जाते है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से समस्या और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि खराब सड़क की वजह से सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस जाने वाले लोगों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed