फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Separation of dry and wet waste is mandatory in societies and industrial complexes.

Noida News: सोसाइटी, औद्योगिक परिसरों में सूखा-गीला कूड़ा अलग रखना अनिवार्य

Thu, 11 Dec 2025 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Separation of dry and wet waste is mandatory in societies and industrial complexes.
सोसाइटी, औद्योगिक परिसरों में सूखा-गीला कूड़ा अलग रखना अनिवार्य
विज्ञापन

- प्राधिकरण में आयोजित कार्यशाला में बीडब्ल्यूजी के प्रतिनिधियों को बताया गया

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बल्क वेस्ट जेनरेटर्स-बीडब्ल्यूजी जैसे आवासीय सोसाइटी या औद्योगिक परिसर को अपना गीला और सूखा कूड़ा अलग रखते हुए उसे खुद से निस्तारित करना अनिवार्य है। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर सोसाइटी या कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण में आयोजित कार्यशाला में बीडब्ल्यूजी के प्रतिनिधियों को इसके बारे में बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल के अनुसार सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूड़े का खुद से प्रबंधन करना होता है। पिछले दिनों निरीक्षण में लापरवाही सामने आईं। कुछ सोसाइटी पर जुर्माना भी लगाया गया। बताया गया कि सोसाइटी व उद्योगों को कूड़े को सेग्रिगेट करने, उसे सुरक्षित स्थान पर रखने, गीले कचरे का निस्तारण, अधिकृत एजेंसियों को सेग्रिगेट कचरे का हस्तांतरण, यूजर चार्ज का समय से भुगतान और कूड़े के प्रबंधन की रिपोर्ट प्राधिकरण को देना अनिवार्य है। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन पर सामूहिक रूप से शपथ ली।ग्रेनो प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, इंडस्ट्री बिजनेस एसोसिएट के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित उद्योगों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed