फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Senior used to harass him, three 10th class students murdered him

Noida News: सीनियर करता था परेशान, 10वीं के तीन छात्रों ने कर दी हत्या

Sat, 17 Feb 2024 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Senior used to harass him, three 10th class students murdered him
संगम विहार की वारदात, पुलिस ने 15-16 साल के तीनों आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल दो चाकू बरामद, सीसीटीवी की मदद से हुई आरोपियों की पहचान
---------------
24 वार आरोपियों के रोहन पर किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय स्थित सरकारी स्कूल में परेशान करने से हताश 10वीं कक्षा के तीन छात्रों ने शुक्रवार को सीनियर छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रोहन (17) पर करीब 24 वार किए। पुलिस ने 15 व 16 साल के तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्कूल के अलावा रोहन दोस्तों के बीच उन्हें जलील करता रहता था। इससे हताश होकर तीनों ने निजी स्कूल के बाहर छात्र की हत्या कर दी।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि स्थल मंदिर, एमएनडीपी स्कूल, संगम विहार के पास एक छात्र को चाकू मार दिया गया है। पुलिस को घटलास्थल पर दो चाकू मिले। घायल को सफदरजंग अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचाने पर पुलिस को पता चला कि रोहन के पेट में चाकू के कई वार किए गए हैं। इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल इंटेलिजेंस के अलावा सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल हुई। इसके बाद सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान हुई। देर रात को तीनों को दबोच लिया गया। एक आरोपी ने बताया कि रोहन जिस स्कूल में 11वीं में पढ़ता है, वह उसी स्कूल में 10वीं में पढ़ता है। रोहन स्कूल में उन्हें परेशान करता था। कई बार थप्पड़ भी मार देता था। कई बार क्षेत्र में दोस्तों के सामने उसने बेइज्जती कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए तीनों ने साजिश रचकर रोहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article