फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Semicon India 2024 India can be relied upon when slowdown in chip sector said PM Modi

'भारत पर करें भरोसा': दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो, सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

Wed, 11 Sep 2024 05:22 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 05:22 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन बुधावर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप भारत में सही समय और सही जगह पर हैं। चिप क्षेत्र में जब मंदी हो तो भारत पर भरोसा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Semicon India 2024 India can be relied upon when slowdown in chip sector said PM Modi
सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन में पीएम मोदी - फोटो : X/@narendramodi

विस्तार

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट मे आयोजित सेमीकॉन-2024 का शुभारंभ करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि 21 वीं सदी में दुनिया में जब चिप के क्षेत्र में कहीं मंदी आती है तो आप भारत पर भरोसा कर सकते हैं। यह भारत में आने के लिए सही समय है और आप सही समय पर सही जगह पर हैं।

विज्ञापन

मेरा सपना है दुनिया की हर डिवाइस में भारतीय चिप हो: पीएम
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का आठवां देश है जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़ा यह आयोजन हो रहा है। इसी वर्ष लाल किले से कहा था कि मेरा सपना है दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो। सेमीकंडक्टर पावर हाउस बनने के लिए जो भी जरूरी होगा वह सब करने वाला है। क्रिटिकल मिनरल के और इसके ओवरसीज अधिग्रहण के लिए क्रिटिकल मिनरल मिशन की घोषणा की है।क्रिटिकल मिनरल को कस्टम ड्यूटी से छूट हो, ब्लाक्स की माइनिंग की ऑक्शन हो, इस पर तेजी से काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली पीढ़ी के लिए चिप्स तैयार होंगे: पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस में सेमी कंडक्टर रिसर्च सेंटर बनाने के लिए भी हम काम कर रहे हैं। हम आईआईटी के साथ साझेदारी कर रहे हैं। जिससे हमारे तकनीशियन न सिर्फ वर्तमान के लिए चिप बनाएं बल्कि अगली पीढ़ी के लिए भी चिप्स तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि डिजाइनिंग की दुनिया में 20 फीसदी योगदान भारत करता है। इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। हम 85 हजार तकनीशियनों, इंजीनियरों और रिसर्च करने वालों की वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं। भारत का फोकस अपने छात्रों और पेश्वरों को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री रेडी बनाने पर पर है।

विज्ञापन

हमारी ऊर्जा दोनों दिशा में: पीएम
प्रधानमंत्री ने चिप सेक्टर के उद्यमियों से कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आपका नाता डायोड से जरूर पड़ता है। इसमें ऊर्जा सिर्फ एक दिशा में जाती है लेकिन भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग में खास डायोड है। यहां हमारी ऊर्जा दोनों दिशा में जाती है। आप निवेश करते हैं और वैल्यू पैदा करते हैं। वहीं सरकार आपको स्थायी नीतियां और व्यापार में सुविधा देती है। सेमीकंडक्टर की आपकी इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड सर्किट से जुड़ी हुई है और भारत भी आपको इंटीग्रेटेड परिवेश देता है।

सरकार की नीतियों से 1.5 ट्रिलियन रुपये का निवेश आया
प्रधानमंत्री ने कहा कि मंगलवार को अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की पहली बैठक हुई । इस फाउंडेशन से भारत के रिसर्च परिवेश को नई दिशा मिलेगी। भारत ने वन ट्रिलियन रुपये का विशेष रिसर्च फंड बनाया है। मैन्यूफैक्चिरिंग इकाई लगाने के लिए 50 फीसदी सहायता भारत सरकार दे रही है।

राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर मदद कर रही हैं। इन्हीं नीतियों के कारण ही कम समय में 1.5 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा के निवेश इस क्षेत्र में हो चुके हैं। आज कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। सेमीकॉन इंडिया आयोजन के तहत फ्रंट एंड फैब्स, डिस्पले फैब्स, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, कंपाउंड सेमीकंडक्टर, सेंसर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चरिंग के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। भारत में 360 डिग्री एप्रोच के साथ काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed