फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seepage has caused fungus in flats and damaged furniture.

Noida News: सीपेज से फ्लैटों में फंगस, फर्नीचर भी खराब

Sat, 15 Nov 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Seepage has caused fungus in flats and damaged furniture.
निवासियों का आरोप, एक साल से अधिक समय से समस्या जारी, मेंटेनेंस टीम समाधान में नाकाम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



यमुना सिटी। सेक्टर 22डी स्थित आवासीय सोसाइटी में सीपेज और लीकेज की समस्या ने निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। कई फ्लैटों की दीवारों पर फंगस फैल गई है और सीलन के कारण फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स खराब होने लगे हैं।
सोसाइटी में सात हजार से अधिक फ्लैट हैं, जिनमें 99 मीटर वाले फ्लैट विशेष रूप से प्रभावित हैं। खराब निर्माण और ऊपरी मंजिलों से रिसाव के चलते पानी नीचे के फ्लैटों में पहुंच रहा है। निवासियों का कहना है कि समस्या एक साल से अधिक समय से बनी हुई है, लेकिन मेंटेनेंस टीम स्थायी समाधान नहीं कर रही।
विज्ञापन

सीपेज के कारण बढ़ी नमी और फंगस से बच्चों और बुजुर्गों में सांस संबंधी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। निवासियों ने सोसाइटी प्रबंधन से जल्द मरम्मत कर स्थिति सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह समस्या काफी समय से झेल रहे हैं। मेंटेनेंस टीम को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारा फर्नीचर खराब हो गया और घर की दीवारें भी प्रभावित हो रही हैं। -मनीष रावत, सेक्टर 22डी यमुना सिटी

----



सीपेज से दीवारें दरक रही हैं और छत पर पानी टपक रहा है। कमरे में फंगस फैल गया है। खराब गुणवत्ता की सामग्री से निर्माण के कारण इससे परेशानी हो रही है। -शशांक श्रीवास्तव, एक्जीक्यूटिव मेंबर, सेक्टर 22डी यमुना सिटी




----

यह सिर्फ सीपेज नहीं निर्माण की लापरवाही है। प्रबंधन से इस मामले में बातचीत की जाएगी। यह समस्या क्यों हो रही है इसकी जांच करानी चाहिए। अधिकांश फ्लैट्स में यह दिक्कत आ रही है। -आरपी त्रिपाठी अध्यक्ष, वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 22डी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed