Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Sachin News Today Seema Haider case cyber cafe operator including three in custody in Bulandshahr

Seema Sachin: सीमा हैदर मामले में बड़ी कार्रवाई, आधार कार्ड को लेकर सचिन के रिश्तेदार के परिचित पर कसा शिकंजा

Mon, 24 Jul 2023 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Jul 2023 10:17 AM IST
सार

सीमा मामले में बुलंदशहर के साइबर कैफे संचालक समेत तीन हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस सीमा हैदर और दो बच्चों के आधार कार्ड बनवाने वाले मददगार की तलाश में जुटी है। कैफे संचालक सचिन के रिश्तेदार के परिचित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Seema Sachin News Today Seema Haider case cyber cafe operator including three in custody in Bulandshahr
Seema Sachin Love Story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने की तलाश में जुटी जांच टीम ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ से साइबर कैफे संचालक दो भाई समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। रविवार को पकड़े गए कैफे संचालक भाई सचिन के रिश्तेदार के परिचित बताए गए हैं। 
विज्ञापन


फर्जी आधार कार्ड बनवाने में मदद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के साइबर कैफे से भी सामान बरामदगी की कार्रवाई भी की है। इसके अलावा रबूपुरा से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अहमदगढ़ और रबूपुरा में पुलिस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बिना वीजा के पाकिस्तान से रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर के 50 दिन छुपकर रहने और फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने के अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी थी कि बरामद किए गए तीन आधार कार्ड बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने आधार कार्ड बनाने में मदद करने वालों की तलाश में टीम जुटने की भी जानकारी दी थी। इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि आधार कार्ड एडिट कर बनाए गए हैं।
Trending Videos

इन्हीं आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सीमा हैदर के नेपाल में रहने और बस में सुरक्षाकर्मियों की गहन जांच से बचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधार कार्ड बरामदगी के बावजूद पुलिस ने दर्ज किए गए केस में धोखाधड़ी की धारा नहीं लगाई थी। 
 

जिसके चलते सचिन और सीमा को जल्द जमानत मिल गई थी। अब बुलंदशहर के अहमदगढ़ में की गई कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द पुलिस गहन जांच कर इस मामले का अधिकारिक खुलासा करेगी।

सीमा को अहमदगढ़ निवासी बताकर लिया था कमरा
रबूपुरा के आंबेडकर निवासी मकान मालिक ने जानकारी दी थी कि सचिन ने उन्हें सीमा को अहमदगढ़ निवासी बताकर कमरा किराये पर लिया था। उसने कहा था कि उसकी रिश्तेदारी में रहने वाली महिला से उसकी शादी हुई है। अहदमगढ़ के पास बड़ा गांव में सचिन की बुआ रहती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हीं के परिवार के युवकों के परिचित ने सचिन की मदद की थी।

सचिन से पूछताछ के बाद कार्रवाई
सचिन से सोमवार को एटीएस ने पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि पूछताछ में मिली जानकारी के बाद जांच टीम ने रविवार को कार्रवाई की है। इधर, रबूपुरा में रविवार को भी बीमार होने के कारण सीमा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं सचिन ने भी सामने आने से दूरी बरती। परिजन दोनों की तबीयत खराब होने का हवाला देते रहे।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed