{"_id":"64bc379eb41924fce702a3c6","slug":"seema-haiders-health-deteriorated-sachin-questioned-again-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-13370-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीमा हैदर की तबीयत बिगड़ी, सचिन से फिर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीमा हैदर की तबीयत बिगड़ी, सचिन से फिर पूछताछ
विज्ञापन
संशोधित =
सीमा हैदर की तबीयत बिगड़ी, सचिन से फिर पूछताछ
- एटीएस ने पांच घंटे से ज्यादा तक पूछताछ के बाद वापस घर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। सचिन मीणा से शनिवार को एक बार फिर एटीएस की टीम ने पूछताछ की। पांच घंटे से ज्यादा पूछताछ के बाद एटीएस की टीम उसे वापस घर छोड़ गई। वहीं, सीमा हैदर की तबीयत बिगड़ गई है। घर में ही उसका उपचार चल रहा है। बताया गया है कि उसे बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत है। सचिन से दोबारा पूछताछ के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
एटीएस की पूछताछ के बाद शुक्रवार को सीमा मीडिया के सामने आई थी। उसने कई सवालों के जवाब दिए थे। वहीं कई सवालों के जवाब देने से वह बचती दिखी। सीमा ने नेपाल के होटल संचालक के नाम बदलकर रुकने और ट्रैवल एजेंसी संचालक के प्रीति नाम बताने की बात को झूठा बताया। उसने एफआईआर में दर्ज पासपोर्ट जारी करने की तिथि आठ मई को भी गलत बताया। सीमा हैदर ने पुलिस द्वारा बरामद किए गए तीन आधार कार्ड को भी गलत बताया। तबीयत खराब होने के कारण शनिवार को उसने मीडिया से दूरी बनाए रखी। रबूपुरा थाना पुलिस ने बताया कि सचिन से एटीएस ने पूछताछ की लेकिन बाद में उसे घर भेज दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि एटीएस की टीम सचिन को सुबह लगभग साढ़े दस बजे अपने साथ लेकर गई थी। वहीं शाम पांच बजे वापस छोड़ गई। सचिन से एटीएस टीम ने ग्रेनो कार्यालय में लगभग पांच घंटे पूछताछ की। हालांकि इस संबंध में सचिन के परिजन ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
-- -- -
हर पल रील बनाने वाली सीमा ने शादी का वीडियो नहीं बनाया
रबूपुरा (संवाद)। सीमा और सचिन के गले में वरमाला डली तस्वीरें शुक्रवार को वायरल हो गई थीं। दावा किया गया था कि फोटो उनकी शादी के हैं। लेकिन फोटो में खाट के पाए दिख रहे हं। सोशल मीडिया पर लोगों ने तस्वीरों पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने पूछा है कि शादी पशुपतिनाथ मंदिर में की थी, वहां खाट कहां से आ गई। वहीं, लोगों का यह भी पूछा है कि हर पल रील बनाने वाली सीमा ने शादी की वीडियो क्यों नहीं बनाई। फोटो में सीमा के बच्चे भी दिख रहे हैं, लेकिन जब सचिन नेपाल में गया था, उस दौरान सीमा अकेली वहां आई थी।