फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider to play RAW agent in movie Film director takes audition

Seema Sachin: 'सीमा हैदर बनेंगी रॉ एजेंट'... लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त, नौकरी का भी मिल चुका प्रस्ताव

Thu, 03 Aug 2023 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Aug 2023 09:20 AM IST
सार

जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की एक टीम ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से उनकी आगामी फिल्म 'ए टेलर मर्डर स्टोरी' के ऑडिशन के लिए मुलाकात की, जो इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है।
 

विज्ञापन
Seema Haider to play RAW agent in movie Film director takes audition
Seema Sachin Love Story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब भारत की फिल्म में एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएगी। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने यह जानकारी दी। बुधवार को अमित जानी सीमा हैदर और उसके पति सचिन से मिले हैं। फिल्म डायरेक्ट जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है और उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर ए टेलर मर्डर स्टोरी के नाम से फिल्म बना रहे हैं। जो नवंबर में रीलिज होगी। मंगलवार को अमित जानी अपने फिल्म प्रोडक्शन के व्यक्तियों के साथ सीमा हैदर से मिलने के लिए उसके गांव रबूपुरा पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित जानी के अनुसार, टीम के सदस्यों ने सीमा हैदर को टेस्ट लेने के बाद फिल्म में रॉ एजेंट के किरदार के लिए चुना है। सीमा हैदर ने भी फिल्म में काम करने के हामी भर दी है। जल्द ही सीमा हैदर को फिल्म में काम करने के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।

दरअसल, पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते आई सीमा हैदर को कन्हैयालाल दर्जी की हत्या पर आधारित ए टेलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म में रॉ एजेंट का किरादार निभाने के लिए फिल्म निर्माता की तरफ से ऑफर मिला है। हालांकि सीमा ने कहा है कि जब तक जांच एजेंसियों से उनको क्लीनचिट नहीं मिल जाती है, तब तक वह कोई कदम नहीं उठाएगी।
 

उधर, एक पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव में भी सीमा को उतारने की बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बुधवार को प्रोडक्शन टीम के अमित जॉनी ने बताया कि बुधवार को सीमा हैदर से मुलाकात करके उनको पटका पहनाया और फिर रॉ एजेंट का फिल्म में रोल ऑफर किया है। 

 

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में कहा जा रहा है कि भाजपा की एक सहयोगी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में सीमा को किसी एक स्थान से चुनाव लड़ाएगी। हालांकि इस पर किसी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। 

 

वहीं, सीमा हैदर ने भी इस मामले पर चुप्पी साध ली और कहा कि अभी इस तरह की बात कहना उचित नहीं है। जीवन के सभी निर्णय अब क्लीन चिट मिलने के बाद ही लिए जाएंगे।

सीमा-सचिन और गुजरात में नौकरी का प्रस्ताव
सीमा और सचिन को गुजरात की एक कंपनी में 50-50 रुपये प्रतिमाह की नौकरी का प्रस्ताव मिलने की चर्चा है। बताया गया है कि मंगलवार को डाक के जरिये सचिन के घर एक लिफाफा पहुंचा। जिसमें मिले पत्र में गुजरात की एक कंपनी में दोनों को 50-50 हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed