फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider Love Story: Jewar police will collect destroyed mobile data

Seema Haider Love Story : जेवर पुलिस जुटाएगी नष्ट मोबाइल डाटा, फोरेंसिक जांच के लिए भेजे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

Thu, 20 Jul 2023 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा जेपी शर्मा / मनोज शर्मा, ग्रेटर नोएडा / जेवर
जेपी शर्मा / मनोज शर्मा, ग्रेटर नोएडा / जेवर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 05:19 AM IST
सार

न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने सीमा और सचिन से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। एटीएस की पूछताछ और इनपुट मिलने के बाद मामले की जांच कर रही जेवर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से सीमा हैदर और सचिन के मोबाइल के नष्ट डाटा जुटाने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
Seema Haider Love Story: Jewar police will collect destroyed mobile data
Sachin and Seema Haider love story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर पुलिस सीमा हैदर और सचिन के मोबाइल से नष्ट डाटा जुटाएगी। न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने सीमा और सचिन से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। एटीएस की पूछताछ और इनपुट मिलने के बाद मामले की जांच कर रही जेवर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से सीमा हैदर और सचिन के मोबाइल के नष्ट डाटा जुटाने की अनुमति मांगी थी। इससे पहले पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा ने दो दिन की पूछताछ में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को सरहद पार की वही प्रेम कहानी सुनाई जिसका खुलासा सबसे पहले अमर उजाला ने दो जुलाई को किया था। एटीएस की पूछताछ के बाद सीमा, सचिन, उसके पिता और तीनों बच्चे रबूपुरा लाैट आए हैं।

विज्ञापन


एटीएस ने जारी किए प्रेसनोट में कहा है कि आलाधिकारियों ने सीमा हैदर के अवैध रूप से पाकिस्तान से रबूपुरा आने की जांच एटीएस को दी। अब तक की जांच में पता चला कि वर्ष 2020 में सीमा हैदर व सचिन मीणा पबजी गेम से संपर्क में आए। नंबर शेयर करने के बाद दोनों व्हाट्स एप पर बातचीत करने लगे। सीमा का पति गुलाम हैदर वर्ष 2019 सऊदी अरब काम करने गया था। गुलाम हर माह सीमा को घर खर्च के लिए 70-80 हजार रुपये (पाकिस्तानी रुपये) भेजता था। 
विज्ञापन


सीमा मकान किराया, बच्चों की स्कूल फीस आदि खर्च करने के बाद 20-25 हजार रुपये बचा लेती थी। उसने गांव में 20 महीने की दो कमेटियां डाली थीं। वर्ष 2021 में दोनों कमेटी से उसे दो लाख रुपये मिले थे। वह सारा पैसा मकान मालिक की बेटी के पास रखती थी। इस बीच एक लाख रुपये हैदर के पिताजी और हैदर ने 2.5 लाख रुपये भेजे थे। रिश्तेदारों समेत अन्य की मदद से सीमा ने 39 गज का मकान अपने नाम खरीदा था। जनवरी 2022 उसने 12 लाख रुपये में मकान बेच दिया। उसने मार्च में नेपाल आने और सचिन के साथ होटल में रुकने और फिर 13 मई को चार बच्चों के साथ रबूपुरा आने और आंबडेकर नगर के कमरे में 50 दिन तक रुकने की जानकारी एटीएस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के होटल में नाम बदलकर रुके
सीमा हैदर टूरिस्ट वीजा पर 10 मार्च 2023 को पाकिस्तान के कराची से शारजाह होते हुए काठमांडू पहुंची। वहीं उससे दो दिन पहले सचिन गोरखपुर के रास्ते सोनोली बाॅर्डर से काठमांडू पहुंच चुका था। दोनों काठमांडू के बस अड्डा पार्क के पास न्यू विनायक होटल में रुके थे। जानकारी मिली है कि सीमा और सचिन नाम बदलकर रुके थे। सीमा दूसरी बार नेपाल में भारत आने से पहले एक रात होटल में रुकी थी लेकिन उसे होटल का नाम याद नहीं है।

पाकिस्तान के दस्तावेज की हो रही जांच
एटीएस को सीमा से दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल फोन, पांच पाकिस्तानी पासपोर्ट और एक अधूरे नाम-पते का बिना प्रयोग किया हुआ पासपोर्ट और पाकिस्तान पहचान पत्र मिला है। एजेंसियां अपने स्तर से इनकी भी जांच करा रही हैं। पुलिस ने चार जुलाई को तीन आधार कार्ड बरामद करने की जानकारी दी थी लेकिन एटीएस ने आधार कार्ड का जिक्र नहीं किया है।

पाकिस्तान में ही अपना लिया था हिंदू धर्म : सीमा
सीमा हैदर ने बताया कि एटीएस ने फोटो दिखाकर उसके भाई के पाकिस्तानी सेना में भर्ती के संबंध में पूछताछ की। टूटे मोबाइल के संबंध में उसने बताया कि वह बेटी ने तोड़ा था। दूसरे टूटे मोबाइल में केवल डांस का वीडियो है। सीमा ने एटीएस को बताया कि वह सचिन से प्यार करती है और शादी करने के लिए पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया था। लेकिन वहां घोषणा करती तो उसकी हत्या कर दी जाती। अब वह वह भारत की नागरिकता चाहती है।


किसी अन्य घर में रखा गया, करीबियों ने कहा प्यार के लिए देंगे साथ
सीमा हैदर और सचिन को बुधवार को किसी अन्य घर में रखा गया है। मीडियाकर्मियों से भी दोनों और उनके परिवार ने दूरी बनाए रखी है। एटीएस की पूछताछ के बाद सीमा काफी थकी हुई थी। हालांकि सीमा ने कहा कि एटीएस ने अधिक पूछताछ नहीं की। वहीं सीमा से सचिन के परिजनों और वकील ने मुलाकात की। करीबियों ने सीमा से कहा कि कई एजेंसियां ममाले की जांच कर रही हैं। अगर वह किसी गलत इरादे से आई है तो कोई भी उसका साथ नहीं देगा लेकिन अगर वह प्यार के लिए ही रबुपुरा आई है, तो वह उसका साथ देंगे और मिलकर कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed