फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider ex-boyfriend told why she went to India said she will betray Sachin after World Cup

सीमा का पाकिस्तानी प्रेमी: ओसामा ने बताया क्यों गई इंडिया, बोला- वह बहुत बड़ी खिलाड़ी; सचिन को दी यह सलाह

Thu, 13 Jul 2023 05:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Jul 2023 05:59 PM IST
सार

सीमा के पूर्व प्रेमी ने बताया कि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद वो सीधा दुबई अपने शौहर के पास वापस लौट जाएगी। मेरे अलावा सीमा के चार और बॉयफ्रेंड रह चुके हैं।

विज्ञापन
Seema Haider ex-boyfriend told why she went to India said she will betray Sachin after World Cup
सीमा और उसका पूर्व प्रेमी ओसामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरहद पार कर पाकिस्तान के कराची से चार बच्चों संग ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ अब सीमा को लेकर पाकिस्तान से भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ओसामा नाम का शख्स खुद को सीमा का पूर्व प्रेमी बता रहा है। इस इंटरव्यू में उसने सीमा को धोखेबाज और एक बड़ा शातिर खिलाड़ी बताया है।

विज्ञापन

ओसामा ने बातचीत में बताया कि मैं भी सीमा से पबजी खेलते हुए संपर्क में आया था। वो पबजी को लेकर बहुत क्रेजी थी। मैं सीमा को दो साल से जानता हूं। हम दोनों ने खेलते हुए मोबाइल नंबर आपस में एक दूसरे को दिए थे। फिर हमारी दोस्ती हो गई और इसके बाद हम दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हम दोनों शादी करने वाले थे। वो मेरे पास भी भागकर आने वाली थी लाहौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओसामा ने यह भी बताया कि सीमा को क्रिकेट का बहुत जुनून है। वो भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने गई है। सचिन तेंदुलकर की वो बहुत बड़ी फैन है। इस वजह से उसने सचिन नाम के लिए लड़के से दोस्ती की। सचिन मीणा को सलाह देते हुए कहा कि सीमा बहुत शातिर है, उसने जैसे मुझे धोखा दिया है वैसे आपको भी देगी। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद वो सीधा दुबई अपने शौहर के पास वापस लौट जाएगी। मेरे अलावा सीमा के चार और बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। वो सभी से बड़ी सफाई के साथ झूठ बोलती थी। उसकी खास बात यह है कि जब वो झूठ बोलती है तो आपको यकीन नहीं होगा कि ये झूठ बोल रही है। 

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान से एक और वीडियो सामने आ चुका है जिसमें कुछ बलोच डाकू सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की धमकी देते हुए नजर आ रहे थे। बलोच डाकुओं ने कहा कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए, अन्यथा वह इसका बदला पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू युवतियों और महिलाओं से लेंगे। इस पर सीमा ने कहा था कि धमकी देने वाले पूर्व पति के रिश्तेदार हैं। वह आरोपियों की धमकी सुनकर घबराई है लेकिन, डरने वाली नहीं है। वह भारत में मरने को तैयार है, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी। चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed