फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sedition charge against three who allegedly raised pro-Pak slogans on Eid in Noida

नोएडा: ईद पर पाक समर्थित नारेबाजी करने पर तीन के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 03:49 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Oct 2021 03:49 PM IST
सार

आरोपियों को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिनमें वे 20 अक्तूबर को ईद के दौरान नारेबाजी कर रहे थे। आरोपियों पर धारा 153ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह) की धारा भी जोड़ दी गई।

विज्ञापन
Sedition charge against three who allegedly raised pro-Pak slogans on Eid in Noida
देशद्रोह की धारा 124-A - फोटो : file photo

विस्तार

नोएडा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर कथित रूप से पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करने पर तीन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकनोएडा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर कथित रूप से पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करने पर तीन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।दमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिनमें वे 20 अक्तूबर को ईद के दौरान नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन


गुरुवार को सेक्टर 20 कोतवाली के सामने विभिन्न दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर मांग करने के बाद मोहम्मद जफर, समीर अली और अली रजा के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आरोपियों पर शुरुआत में आईपीसी की धारा 153ए (समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह) की धारा भी जोड़ दी गई। तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मामलों में सीएम योगी पहले ही कर रहे सख्ती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गुरुवार को कहा था कि राज्य में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने वालों पर देशद्रोह कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। आगरा कॉलेज के तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ भी गुरुवार को यूपी पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। तीनों छात्रों ने रविवार को टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed