फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security will increase by spending two crores, problem will be solved immediately

दो करोड़ खर्च से बढ़ेगी सुरक्षा, तत्काल होगा समस्या का निस्तारण

Wed, 06 Oct 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Security will increase by spending two crores, problem will be solved immediately
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण नए साल तक दो करोड़ रुपये खर्च कर लोगों को सौगात देने जा रहा है। प्राधिकरण दफ्तर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तीन में बन जाएगा। साथ ही, शहर के प्रवेश द्वारों पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। सीसीटीवी और ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम (जीआईएस) को यहीं से कंट्रोल किया जाएगा। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होगी और लोगों की समस्याओं व शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा सकेगा। अगले माह इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। शहर से जुड़ी तमाम सेवाएं यहां एकीकृत हो जाएंगी।
विज्ञापन

सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर प्राधिकरण दफ्तर तेजी से ई-ऑफिस की तरफ बढ़ रहा है। इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) के जरिये प्राधिकरण को कागज मुक्त बनाया जा रहा है। सभी सेवाएं ऑनलाइन की जा रही हैं। स्ट्रीट लाइट हो या फिर सड़कों का पैच रिपेयर वर्क, सीवर लाइन हो या फिर जलापूर्ति, सभी सेवाओं की जीआईएस मैपिंग की जा रही है। कहां पर ग्रीन बेल्ट हैं व कहां पर सार्वजनिक शौचालय है यह सब जीआईएस मैपिंग का हिस्सा बनते जा रहे हैं, ताकि प्राधिकरण के अधिकारी ऑनलाइन सिस्टम से इन पर पल-पल नजर रख सकें। सीईओ ने इसे और आगे बढ़ाते हुए एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। यह सेंटर प्राधिकरण दफ्तर परिसर में ही बनेगा। कंट्रोल रूम में आठ वीडियो वॉल बनेंगी, जहां पर प्राधिकरण की तरफ से शहरवासियों को दी जा रही सभी सुविधाओं की अपडेट जानकारी कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी को प्राप्त होती रहेंगी। कहीं से कोई शिकायत आती है तो इस कंट्रोल रूम से संबंधित विभाग को तत्काल पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

इन प्रवेश द्वारों पर लगने हैं सीसीटीवी
ग्रेटर नोएडा के पांच प्रवेश द्वार हैं। परी चौक, प्रताप विहार (गाजियाबाद) से ग्रेनो वेस्ट में प्रवेश करने पर तिगड़ी गोलचक्कर के पास, नोएडा से हिंडन पुल के रास्ते चार मूर्ति गोलचक्कर की तरफ आने पर, कासना प्रवेश द्वार और सूरजपुर एंट्री प्वाइंट है। इन प्रवेश द्वारों पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ये सभी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed