फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security of Noida International Airport will be impenetrable

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद

Wed, 07 May 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Security of Noida International Airport will be impenetrable
- 131 पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन

-इमीग्रेशन सेवाओं के संचालन की तैयारी अंतिम दौर में

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। देश के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एयरपोर्ट संचालन शुरू होने से पहले चयनित 131 पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग देकर इमीग्रेशन सेवाओं की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
ट्रेनिंग के पहले चरण में 45 पुलिसकर्मियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित कर लिया गया है, जबकि बाकी दो बैचों की ट्रेनिंग प्रक्रिया जुलाई तक पूरी हो जाएगी। यह ट्रेनिंग थ्योरी, फील्ड नॉलेज, प्रैक्टिकल, ई-वीज़ा मॉनिटरिंग, आईएफआरटी और इंटेलिजेंस गैदरिंग जैसे विषयों को कवर कर रही है। दरअसल, इन पुलिसकर्मियों को फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) लखनऊ के माध्यम से ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन की अनुशंसा पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। ट्रेनिंग का उद्देश्य इन्हें फर्जी वीजा, पासपोर्ट, मानव तस्करी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अपराधों की पहचान और तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

----------


10 इंस्पेक्टर, 42 सब इंस्पेक्टर और 62 कांस्टेबल होंगे तैनात
यूपी पुलिस बल से चयनित इन 131 कर्मियों में 10 इंस्पेक्टर, 42 सब इंस्पेक्टर, और 62 कांस्टेबल शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 17 पुलिसकर्मी रिजर्व में रखे गए हैं। सभी कर्मी ग्रेजुएट हैं, 50 वर्ष से कम उम्र के हैं और कंप्यूटर व अंग्रेजी भाषा में दक्ष हैं। एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही 19 इमीग्रेशन काउंटर भी सक्रिय होंगे, जिनमें से 10 आगमन और 9 प्रस्थान के लिए होंगे। इन काउंटरों पर यूपी पुलिस के प्रशिक्षित अधिकारी तैनात रहेंगे, जो न केवल यात्रियों के लिए फ्रेंडली होंगे, बल्कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की पहचान कर त्वरित कार्रवाई भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed