{"_id":"69de559c78dadf9e5d061f45","slug":"sector-22-d-society-to-connect-with-yamuna-expressway-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5977-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी सेक्टर 22-डी सोसाइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी सेक्टर 22-डी सोसाइटी
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी सेक्टर 22-डी सोसाइटी
मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर 22-डी के मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। यह सड़क यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर रोड से जोड़ी जाएगी। सड़क की कुल लंबाई करीब 2 किलोमीटर और चौड़ाई 30 मीटर होगी।
सड़क बनने से सेक्टर 22-डी और आसपास की सोसाइटियों के निवासियों को सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और एक्सप्रेसवे तक पहुंचना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा। इससे समय की बचत के साथ यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
कोट्स
सड़क के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क होने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। -राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, 22-डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी लंबाई करीब 2 किलोमीटर और चौड़ाई 30 मीटर है। सड़क को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिसके बाद यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। -जितेन्द्र यादव, जेई