फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sector 18 multilevel car prking will soon less

पार्किंग शुल्क

Thu, 29 Oct 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
sector 18 multilevel car prking will soon less
कम हो सकता है सेक्टर-18 मल्टीलेवल कार पार्किंग का शुल्क
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-18 मल्टीलेवल कार पार्किंग का शुल्क सेक्टर-38 ए बॉटेनिकल गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग की तर्ज पर काफी कम हो सकता है। इसका प्रस्ताव प्राधिकरण ने दिया है। सीईओ के पास मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई है। प्राधिकरण के सूत्रों का कहना है कि सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग का शुल्क और भी कम किया जा सकता है। उनका यहां तक कहना है कि यह शुल्क बॉटेनिकल गार्डन मल्टी लेवल कार पार्किंग की तर्ज पर किया जा सकता है, जहां इस समय सबसे कम शुल्क है। सेक्टर-18 पार्किंग का संचालन पहले डीएलएफ के पास था, लेकिन डीएलएफ के हाथ खींचने के बाद अब प्राधिकरण खुद ही संचालन के लिए हाथ पांव मार रहा है। हालांकि, अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। वजह यह है कि सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग का शुल्क पहले से काफी ज्यादा है, जिसका यहां के व्यापारी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कम से कम व्यापारियों के लिए शुल्क कम होना चाहिए। इसके अलावा खरीदारी के लिए जो लोग आ रहे हैं उन पर भी पार्किंग शुल्क का ज्यादा दबाव नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो लोग आना बंद कर देंगे। मार्केट संघर्ष समिति की महासचिव अनीता सिंह का कहना है कि उन्होंने नोएडा प्राधिकरण को सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग का शुल्क बॉटेनिकल गार्डन की तर्ज पर करने के लिए पत्र लिखा है। देखना यह है कि मांग मानी जा रही है या नहीं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बीते दिनों बताया था कि यहां का शुल्क पहले की अपेक्षा आधा करने का प्रस्ताव दिया जा रहा है, अब उससे भी कम करने का प्रस्ताव देने की बात सामने आ रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।
यह हो सकता है पार्किंग शुल्क
चार पहिया वाहन
पहले 6 घंटे 15 रुपये
12 घंटे तक 25 रुपये
12 घंटे से ज्यादा 30 रुपये
मासिक शुल्क 600 रुपये
रात्रि शुल्क 30 रुपये
दो पहिया वाहन
पहले 6 घंटे 8 रुपये
12 घंटे तक 13 रुपये
12 घंटे से ज्यादा 15 रुपये
मासिक शुल्क 300 रुपये
रात्रि शुल्क 15 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed