फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Section-144 will remain in force in Gautam Buddha Nagar till March 31

गौतमबुद्ध नगर में 31 मार्च तक लागू रहेगी धारा-144

Mon, 31 Jan 2022 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Section-144 will remain in force in Gautam Buddha Nagar till March 31
नोएडा। कोविड-19 महामारी के बीच चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर में लागू धारा-144 अब 31 मार्च तक लागू रहेगी। अपर पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष द्विवेदी ने सोमवार रात इस बाबत आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी को आपदा घोषित किया गया है और 10 फरवरी को जनपद में मतदान होना है। इन 2 माह में बसंत पंचमी, रविदास जयंती, होली समेत अनेक त्योहार है। इस कारण जनपद में 1 फरवरी से 31 मार्च तक धारा 144 को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान मास्क सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के बिना कोई भी सभा का आयोजन नहीं किया जा सकती। शादी समारोह में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। खुले स्थल में शादी समारोह का आयोजन किया जाता है तो क्षेत्रफल के अनुसार 50 फ़ीसदी संख्या अनुमन्य होगी। इस दौरान विधानसभा चुनाव में डोर टू डोर कैंपेन की सीमा में सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर 20 से अधिक अधिक लोगों की अनुमति नहीं होगी और प्रत्याशी एक बार में काफिले में 5 से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

जिले के बॉर्डर पर तैनात रहेगी आबकारी टीम
नोएडा। चुनाव पास आते ही बढ़ी शराब तस्करी को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारियों को बॉर्डर पर टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर तीन ओर से दूसरे प्रदेशों से जुड़ा हुआ है। दूसरे प्रदेशों से शराब तस्करी कर यहां लाई जाती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में शराब तस्करी करने वालों पर पुलिस और प्रशासन ने मिलकर सख्ती की है। लेकिन तस्करी को पूरी तरह बंद करने के लिए आबकारी विभाग को टीम बनाकर अलग-अलग बार्डर पर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। तस्करी रोकने के लिए 7 टीमों का गठन किया गया है जो जिले केे अंदर निरीक्षण कर अवैध शराब पकड़ने का काम कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीमें भी हुई सक्रिय
ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी समेत अन्य वस्तुओं को लाने व ले जाने, अवैध भंडारण की रोकथाम के लिए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर शुल्क आयुक्तालय गौतमबुद्ध नगर की टीम सक्रिय है। अपर आयुक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर गौतमबुद्ध नगर रोशन लाल ने बताया कि परिक्षेत्र में ग्रेटर नोएडा, नोएडा, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, संभल और पीलीभीत शामिल हैं। इन सभी जिलों के लोगों से अपील है कि कोई भी प्रत्याशी नकदी, शराब, उपहार या अन्य किसी सामान का भंडारण या वितरण करते हैं तो इसकी शिकायत तुरंत विभाग से करें। इसके लिए विभाग ने सहायता नंबर 9868367952 या 0120-6635840 भी जारी किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed