फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Section-144 increased in the district till December 31

जिले में 31 दिसंबर तक बढ़ी धारा-144

Wed, 01 Dec 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Section-144 increased in the district till December 31
नोएडा। जिले में 31 दिसंबर तक धारा-144 बढ़ा दी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) श्रद्धा पांडेय ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के संबंध में जारी शासनादेश और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस, क्रिसमस, नववर्ष समेत अन्य अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने की आशंका के कारण धारा-144 बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मास्क व सामाजिक दूरीी के बिना सार्वजनिक स्थल पर किसी तरह की गतिविधि नहीं होगी। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई भी सार्वजनिक गतिविधि की मनाही है। किसी भी प्रकार की सामाजिक, राजनीति, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, उत्सव से संबंधित गतिविधियां व अन्य सभाएं बिना अनुमति के नहीं होंगी। सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स में बगैर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए कोई गतिविधि नहीं होगी। स्टेडियम आदि में 50 फीसदी से अधिक की संख्या पर रोक रहेगी। स्वीमिंग पूल खोलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति शस्त्र व लाठी डंडा लेकर नहीं घूमेगा। समाज को गुमराह या तनाव पैदा करने वाले किसी प्रकार के ऑडियो, वीडियो, कैसेट व सीडी को बेचा व चलाया नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब या मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेगा। परीक्षा केंद्रों से 200 गज की परिधि में फोटो स्टेट मशीन संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed