फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Second special cut off of DU's NCWeb released

Noida News: डीयू के एनसीवेब की दूसरी स्पेशल कट ऑफ जारी

Tue, 26 Sep 2023 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Second special cut off of DU's NCWeb released
-दूसरी स्पेशल कट ऑफ लगभग पांचवीं कट ऑफ के समान ही
विज्ञापन


-बीकॉम में अधिकांश कॉलेजों में 40-54 फीसदी पर दाखिला

-8 कॉलेज सेंटरों पर सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले हुए बंद
---------------
-81 फीसदी अंकों वाले विद्यार्थियों का दाखिला लिया मिरांडा कॉलेज ने
-स्पेशल कट ऑफ से 27-28 सितंबर को लिया जा सकता है दाखिला

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में सीटें खाली रहने के बाद अब दूसरी स्पेशल कट ऑफ जारी की हैं। इससे पहले एनसीवेब पांच कट ऑफ व एक स्पेशल कट ऑफ जारी कर चुका है। इस दूसरी स्पेशल कट ऑफ में बीकॉम व बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन की इस सूची में बीए प्रोग्राम से ज्यादा बीकॉम में दाखिले की संभावना है। स्पेशल कट ऑफ में एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों में से अधिकतर कॉलेज सेंटरों में बीकॉम प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी का दाखिला 40 से 54 फीसदी पर हो जाएगा।
इस कट ऑफ के आधार पर 27 व 28 सितंबर को दाखिला लिया जा सकेगा। दूसरी स्पेशल कट ऑफ में आठ कॉलेज सेंटरों पर सामान्य श्रेणी के दाखिले बंद हो गए हैं जबकि मिरांडा हाउस कॉलेज में 81 फीसदी दाखिला हो जाएगा। इस कट ऑफ में केवल उन्हीं छात्राओं को दाखिला मिलेगा जो किसी कारणवश पहली, दूसरी व तीसरी, चौथी, पांचवीं व एक स्पेशल कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सकी। हंसराज कॉलेज में इस कोर्स में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए दाखिले बंद हो गए हैं, जबकि ओबीसी, एसी, एसटी, ईडब्लयूएस व पीडब्लयूडी श्रेणी के छात्रों का दाखिला 70 फीसदी पर हो जाएगा।
विज्ञापन


बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए सबसे कम कट 45 फीसदी अदिति कॉलेज, भगिनी निवेदिता, आर्यभट्ट, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, डॉ भीम राव अंबेडकर, पीजीडीएवी कॉलेज ने निकाली है। इस कोर्स में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने सामान्य श्रेणी के लिए 55 फीसदी, महाराजा अग्रसेन ने 54 फीसदी कट ऑफ जारी की है। जबकि जानकी देवी, केशव महाविद्यालय, लक्ष्मीबाई, रामानुजन, सत्यवती, श्री अरबिंदो कॉलेज ने 50 फीसदी कट ऑफ निकाली है। जबकि ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्लयूए व पीडब्लयूडी के लिए कई कॉलेज सेंटरों में कट ऑफ 40-45 फीसदी निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीए कॉम्बिनेशन इतिहास-राजनीति विज्ञान में मात्र अदिति कॉलेज में सीट

बीए कॉम्बिनेशन( इतिहास-राजनीति विज्ञान) की बात करें तो सामान्य श्रेणी के लिए इस कोर्स में केवल अदिति कॉलेज में ही दाखिला हो सकता है। कॉलेज ने इस प्रोग्राम के लिए 45 फीसदी कट ऑफ जारी की है। इस कोर्स में एससी श्रेणी के लिए अदिति कॉलेज व हंसराज कॉलेज में ही दाखिला लिया जा सकता है। अदिति कॉलेज में 40 फीसदी पर व हंसराज कॉलेज में 78 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स व राजनीति विज्ञान) में कुछ कॉलेज सेंटर पर दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed