फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   search survey work stop

सर्च-सर्वे का काम रुका, अब तो फाइल छूने से डर रहे साहब

Thu, 19 Mar 2020 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
search survey work stop
सर्च-सर्वे का काम रुका, फाइलें छूने से डर रहे साहब...
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना वायरस का असर सरकारी कामकाज पर भी देखा जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स वसूलने वाले महकमों में इन दिनों सन्नाटा है। हालात ऐसे हैं कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) और आयकर विभाग के अधिकारी फाइलों को छूने में परहेज कर रहे हैं। राज्य जीएसटी विभाग के सचल दल दस्तों को सड़कों पर चेकिंग की कार्रवाई करने से रोक दिया गया है।
अर्थव्यवस्था में सुस्ती का असर इस बार टैक्स कलेक्शन पर भी पड़ा है। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस बार टैक्स कलेक्शन में 21 फीसदी तक की गिरावट ने आयकर विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी थी। मार्च के महीने में टैक्स की हेराफेरी करने वालों पर शिकंजा कसने की पूरी रणनीति तैयार की जा चुकी थी। आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग के अलावा टीडीएस विंग ने नोएडा और गाजियाबाद के 10 बिल्डरों की कुंडली खंगाली थी, जिनके ठिकानों पर मार्च में सर्वे किया जाना है। कोरोना ने जैसे ही पांव पसारने शुरू किए हैं, आयकर विभाग के दफ्तर में सन्नाटा पसर गया है। हालांकि, सर्च-सर्वे रुकने की वजह अधिकारी तमाम मांगों के लिए चल रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के विरोध को मान रहे हैं, लेकिन सूत्र इसे कोरोना वायरस के डर का असर बता रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य जीएसटी विभाग के दस्तों को चेकिंग की कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के अतिरिक्त आयुक्त ग्रेड-दो धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी की पुख्ता सूचना मिलने पर ही सचल दल को चेकिंग के लिए भेजा जा रहा है। विभाग के दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी अब फाइलों को छूने से भी परहेज कर रहे हैं। फाइलों पर हस्ताक्षर करने के बाद अधिकारी सैनिटाइजर से हाथों को धो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
1330 करोड़ टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य
वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1005 करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य नोएडा रेंज के सामने था, लेकिन इसके मुकाबले 1050 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया। मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य 1330 करोड़ रुपये है, जबकि 21 जनवरी तक 531 करोड़ रुपये ही वसूला जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed