फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdg

Noida News: धोखाधड़ी के फरार आरोपी के फ्लैट की पुलिस ने की कुर्की

Tue, 30 Sep 2025 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
sdg
धोखाधड़ी के फरार आरोपी के फ्लैट की पुलिस ने की कुर्की
विज्ञापन

- महाराष्टï्र जाकर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ फेज थ्री थाने में मुकदमा है दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। करीब 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी में फरार चल रहे एक आरोपी के फ्लैट की नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने कुर्की की है। पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जाकर कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ करीब एक साल से अधिक समय से गैर जमानती वारंट जारी था और अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्ष 2019 में कोतवाली फेज थ्री में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें हेल्थ केयर सेंटर का प्लान दिखाकर 67 दिन में रकम दो गुना करने का झांसा दिया गया था। इस तरह का झांसा देकर आरोपियों ने 17 लाख 88 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में कारी आजम, शाह नजर, मुनशाद अली व हाकिम अली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच बाद में क्राइम ब्रांच को दे दी गई थी। पुलिस ने 29 नवंबर 2023 को कारी आजम, शाह नजर व मुनशाद अली के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। वहीं हाकिम अली के विरुद्ध विवेचना चल रही है। हाकिम अली के खिलाफ 3 अप्रैल 2024 व 10 जून 2024 को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को कुर्की की घोषणा कराई गई। इसके बाद पुलिस आरोपी हाकिम अली के मूल पते हल्दौर जनपद बिजनौर गई। वहां से पता चला कि वह नवी मुंबई, जिला रायगढ महाराष्ट्र में रह रहा है। इसके बाद इसने रायगढ़ में भी पता बदल लिया। अब पुलिस की टीम ने कोर्ट के आदेश पर रायगढ, नवी मुम्बई महाराष्ट्र में जाकर कुर्की की कार्रवाई की। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed