{"_id":"68dc00473b8a7893b4003f93","slug":"sdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76964-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नशे के अवैध कारोबार पर रोक को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नशे के अवैध कारोबार पर रोक को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण अंकुश और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रशासन, समाज कल्याण और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम सभी डी-एडिक्शन सेंटर्स का नियमानुसार निरीक्षण करे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और नियमित अभियान चलाने को कहा। आबकारी विभाग को निर्देश दिया गया कि 21 वर्ष से कम आयु वालों को शराब न बेची जाए। उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। साथ ही अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए पुलिस, आबकारी और प्रशासन की संयुक्त टीम प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करेगी। नशे से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान भी स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम स्तर तक चलाने पर बल दिया गया। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, एसीपी उमेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।