{"_id":"6aba8d40190ecd9c2d0e0256","slug":"sdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107569-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या
विज्ञापन
- बिसरख में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, सूरजपुर में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। तीनों मामलों में स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिसरख कोतवाली पुलिस को बीते शनिवार को डायल-112 के माध्यम से एक महिला के आत्महत्या करने के बाद अस्पताल ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मोनिका निवासी सरस्वती कुंज गौड़ सिटी-2 के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के महामेधा वाली गली में रहने वाली 19 वर्षीय रिकी उर्फ प्रियंका पुत्री रामव्रत ने बीते शुक्रवार को घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसे ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स में भी भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मामले में लिखित शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर दी जानः ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के गांव जलपुर निवासी ललित शर्मा ने शनिवार रात घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।