{"_id":"66323f2921d298023c0d0e58","slug":"scooty-riding-student-crushed-to-death-by-truck-in-dadri-2024-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता ने एक महीने पहले खरीदी थी स्कूटी: बेलगाम ट्रक ने छात्रा को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम; कर रहे ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने एक महीने पहले खरीदी थी स्कूटी: बेलगाम ट्रक ने छात्रा को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम; कर रहे ये मांग
Wed, 01 May 2024 06:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 06:40 PM IST
सार
दादरी इलाके में ट्रक ने एक स्कूटी सवार छात्रा को कुचला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव रखकर सड़क पर जाम लगाया। सब इंस्पेक्टर ने एक युवक को फटकारा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
सवार छात्रा को कुचला मौत,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जारचा कोतवाली क्षेत्र के पटाड़ी गांव के पास बुधवार सवेरे एक बेलगाम ट्रक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी सवार छात्रा को कुचल दिया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर ही रखकर करीब दो घंटा तक एनटीपीसी-दादरी मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
इस दौरान एक दरोगा ने युवक को शांत रहने की धमकी दी तो ग्रामीण और भड़क गए। हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो ही जाम खोला गया। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी के मसहा गांव निवासी रवि उर्फ राकेश कुमार दादरी रेलवे रोड के पास स्थित हनुमान पुरी कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह ब्रेकरी का काम करते हुए परिवार का लालन-पालन करते हैं। उनकी बेटी मनेहा शाह एनटीपीसी के डीएवी स्कूल में कक्षा-9वीं में पढ़ती थीं। घर से रोज की तरह स्कूटी पर सवार होकर स्कूल के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकली थी। जब वह एनटीपीसी के स्थित पटाड़ी गांव के पास पहुंची तो तेजी और लापरवाही ट्रक को दौड़ा रहे चालक ने स्कूटी सवार छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इससे छात्रा स्कूटी के साथ सड़क पर गिर गई तो भी आरोपी चालक ने ट्रक नहीं रोका और उसे पहिए से कुचल दिया। इससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई। जबकि छात्रा ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन ट्रक की टक्कर से हेलमेट सिर से निकलकर अलग गिर गया। टक्कर से तेज आवाज को सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया तो चालक मौका पाकर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में वहां पर सैंकड़ों लोग एकत्र हो गए। ट्रकों को सड़क से अलग खड़ा करने की मांग, स्कूल समय पर सुबह दो घंटे के लिए ट्रैकों का संचालन बंद करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे एक सब इंस्पेक्टर ने आसपास के लोगों को सबक सिखाने की धमकी दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया और शोर मचाकर हंगामा खड़ा कर दिया।
गुस्साए ग्रामीणों ने एनटीपीसी-दादरी मार्ग पर छात्रा का शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। हादसे के बाद परिजन और स्कूल स्टाफ भी घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों एनटीपीसी रोड से ट्रकों को अलग खड़ा करने की मांग करने लगे। स्कूल आवागमन के दौरान ट्रकों का आवागमन बंद करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर और काफी मानमनोवल करने पर भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।
पुलिस ने काफी मशक्कत की, लेकिन ग्रामीणों ने एक न सुनी। करीब दो घंटे जाम लगाने के बाद समझा बुझाकर शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। जांच कर दरोगा के ख़िलाफ़ कार्रवाई और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की कार्रवाई में लगी है।
एक माह पहले छात्रा के लिए पिता ने खरीदी थी स्कूटी
मृतक छात्रा के पिता रवि उर्फ राकेश ने एक माह पहले ही स्कूटी ली थी। चूंकि उसे स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही थी। नई स्कूटी को परिजन छात्रा को चलाने से इंकार करते थे, लेकिन स्कूल से छुटटी होने के कारण उसे अनुमति दे दी थी। जिससे वह रोजाना स्कूटी से ही स्कूल आती-जाती थीं।
बेटी की मांग पूरी करने में नहीं करते थे पिता देरी
राकेश अपनी बेटी से बेहद प्यार करते थे और जब भी मनेहा कोई मांग करती थी तो उसे पूरा करने में देर नहीं लगाते थे। चूंकि मनेहा पढ़ने में काफी तेज थी और उनको भी पूरी उम्मीद थी कि बेटी एक न एक दिन उनका नाम रोशन करेगी। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके पिता रवि उर्फ राकेश बेहोश होकर बार-बार सदमे में आ जा रहे थें। परिवार के लोग उनको संभालने में जुटे हुए थे। उनकी पत्नी ममता भी पति को संभालने में लग गई
सड़क हादसे के बाद उग्र भीड़ को किसी तरह शांत करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजन की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।