{"_id":"6ae6092943fe17af900768cd","slug":"scientists-at-gbu-shared-80-research-studies-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110783-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीयू में वैज्ञानिकों ने साझा किए 80 शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीयू में वैज्ञानिकों ने साझा किए 80 शोध
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित तीन दिवसीय 21वें अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान सम्मेलन सीसीआई का शनिवार को समापन हुआ। छह मुख्य व्याख्यानों के साथ करीब 80 वैज्ञानिक व्याख्यान और शोध प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। इनमें कैंसर जीवविज्ञान, इम्यूनोथेरेपी, आणविक संकेत प्रणाली, ट्रांसक्रिप्टोमिक्स, नॉन-कोडिंग आरएनए, ऑटोफैजी, नैनोमेडिसिन और कैंसर उपचार के प्रति प्रतिरोध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक रिसर्च के प्रो. जस्टिन लैथिया ने ग्लियोब्लास्टोमा में प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं पर जैविक लिंग के प्रभाव पर व्याख्यान दिया। वहीं, बेंगलुरु के जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च के प्रो. तपस कुमार कुंडू ने मुख के कैंसर में एपिजेनेटिक नियमन और उसके निदान एवं उपचार की संभावनाओं पर जानकारी साझा की। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. गाथा ठक्कर को ‘प्रो. एआर राव यंग फैकल्टी अवॉर्ड’ और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की डॉ. दीपाली मिश्रा को ‘प्रो. एआर राव यंग रिसर्चर अवॉर्ड’ दिया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, प्रो. एस धनलक्ष्मी और शिव नादर इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के प्रो. संजीव गलांडे रहे। ब्यूरो