{"_id":"6633a66a36fdae8d8b031660","slug":"schools-opened-a-day-after-false-bomb-threat-attendance-low-noida-news-c-23-1-noi1091-30797-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बम की झूठी धमकी के एक दिन बाद खुले स्कूल, कम रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बम की झूठी धमकी के एक दिन बाद खुले स्कूल, कम रही उपस्थिति
विज्ञापन
- कई अभिभावकों ने ऑनलाइन कक्षा संचालित करने की उठाई मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा /ग्रेटर नोएडा। स्कूलों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को स्कूल पहले की तरह खुल गए। हालांकि ज्यादातर स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या खासी कम रही। वहीं कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से कुछ दिनों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की मांग की है जबकि प्रबंधकों ने स्कूलों के पूरी तरह से सुरक्षित होने की बात कही है।
विश्वभारती पब्लिक के स्टाफ ने बताया कि सामान्य दिनों की तरह स्कूल खुला। हालांकि छात्रों की उपस्थिति कम रही। यदु पब्लिक स्कूल प्रबंधन के मुताबिक नर्सरी समेत जूनियर विंग में छात्रों की संख्या कम रही। वही, डीपीएस स्कूल में छात्रों की संख्या सामान्य रही। वहीं ग्रेनो वेस्ट के डीपीएस और एस्टर पब्लिक स्कूल की तीनों शाखा में भी छात्राओं की संख्या कम रही। अभिभावकों ने सुरक्षा कारणों बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की बात कही है।
अहम है कि बुधवार को जिले के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिसके बाद मॉकड्रिल के बहाने विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर निकाला गया। हालांकि धमकी की खबर का पता चला चलते ही स्कूलों के बहार अभिभावकों की भीड़ लग गई थी। उधर डीपीएस स्कूल ने तत्काल मदद करने पर इकोटेक तीन थाना पुलिस की सरहाना की है।