{"_id":"620abeadbaf8a11a25359dfb","slug":"schools-open-from-nursery-to-8th-standard-returned-noida-news-noi6322904122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी से 8वीं कक्षा तक खुले स्कूल, लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी से 8वीं कक्षा तक खुले स्कूल, लौटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा /ग्रेटर नोएडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं। स्कूल पहुंचे विद्यार्थी खासे उत्साहित दिखे। लंबे समय बाद सहपाठियों के साथ दोबारा मिलने की खुशी भी उनके चेहरों से जाहिर हो रही थी। सोमवार को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल गए हैं। 9वीं से 12वीं तक के स्कूल पहले ही खुल गए थे। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार विद्यार्थियों को सामान्य रूप से लगने वाली कक्षाओं में पढ़ने आना होगा। हालांकि अभी कुछ अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लास की सुविधा भी जारी रहेगी। शिक्षा विभाग के अनुसार सभी स्कूलों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। सभी स्कूलों में बच्चे मास्क लगाकर आ रहे हैं। स्कूलों में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है हालांकि शहर के कुछ स्कूल मंगलवार से नर्सरी के बच्चों को बुलाएंगे।
स्कूल में कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। बच्चे मास्क लगाकर आ रहे हैं। सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही साथ कक्षाओं में भी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा जा रहा है।- सविता चड्ढा, प्रधानाचार्य मिलेनियम स्कूल
स्कूलों में फिर से रौनक लौटी है। इतने समय बाद स्कूल में बच्चों को देख कर काफी खुशी हो रही है। ऑफलाइन शिक्षा बच्चों के विकास के लिए काफी जरूरी है। अब स्कूल बंद नहीं होने चाहिए।- ऋचा शर्मा, प्रधानाचार्य राघव ग्लोबल स्कूल
विज्ञापन
511 परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई पढ़ाई, पहले दिन कम रही संख्या
ग्रेटर नोएडा। कक्षा 1 से 8 तक 511 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सोमवार से नियमित पढ़ाई शुरू हो गई। पहले दिन थोड़ी कम संख्या में विद्यार्थी इन स्कूलों में पहुंचे। तुगलपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहले दिन 68 छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। इस स्कूल में कुल 334 विद्यार्थी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि ऑफलाइन मोड पर विद्यार्थियों को बुलाया गया है। 511 स्कूलों में करीब एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी हैं। पहले दिन लगभग 45 से 50 फीसदी तक विद्यार्थी पहुंचे हैं।
इंटर स्कूलों में अधिक रही उपस्थिति
कासना स्थित वित्तीय सहायता प्राप्त अमीचंद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचे। स्कूल में करीब दो हजार विद्यार्थी हैं। सोमवार को पहले ही दिन 60 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। स्कूल के शिक्षक रामकुमार ने बताया कि ऑनलाइन मोड पर पढ़ाई चल रही थी। अब ऑफलाइन मोड पर कोर्स का रिवीजन करा रहे हैं। जल्द ही कक्षा एक से नौ और 11वीं की परीक्षाएं होनी हैं। इसके लिए तैयारी चल रही हैं। वहीं, दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की भी तैयारी कराई जा रही है।
सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 9 से 12वीं तक चली कक्षाएं
जिले में सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के कम संख्या में स्कूल ऑफलाइन मोड पर खुले। इनमें कक्षा नौ से 12वीं तक कक्षाएं शुरू की गई। जिनमें रामईश, फादर एग्नल आदि स्कूलों में मंगलवार से अन्य कक्षाओं में पढ़ाई शुरू करेंगे। इसके अलावा रायन स्कूल मंगलवार से कक्षा 9वीं से 12वीं तक ऑफलाइन शिक्षण शुरू करेगा। बड़ी संख्या में स्कूलों आने वाले दिनों में अपनी कक्षाएं ऑफलाइन मोड पर शुरू करेंगे। स्कूल प्रबंधनों का कहना है कि जल्द ही वार्षिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में अधिक दिनों के लिए स्कूल खोलना मुश्किल है।