फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools have issued advisories amid rising incidents of kidnapping.

Noida News: अपहरण की बढ़ती घटनाओं पर स्कूलों ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 06 Feb 2026 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Schools have issued advisories amid rising incidents of kidnapping.
नोएडा। दिल्ली में अपहरण की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्कूल प्रशासन भी अलर्ट हैं। फादर एग्नल स्कूल ने एडवाइजरी जारी की है कि बच्चे अजनबियों से बात और उसके साथ न जाए। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों को बस स्टॉप या स्कूल से लेते और छोड़ते समय पूरी सतर्कता बरतें। स्कूल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभिभावकों को निर्धारित समय पर ही बस स्टॉप पर मौजूद रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बच्चों को केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही सौंपा जाएगा। बिना वैध पैरेंट आईडी कार्ड के किसी भी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि पर रोक लगाई जा सकेगी। स्कूल प्रबंधकों का मानना है कि हाल के दिनों में सामने आई घटनाएं चिंताजनक हैं और बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल व अभिभावकों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed