Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools closed during summer vacations, principals become watchmen

Noida News: गर्मी की छुट्टियों में स्कूल बंद, प्रिंसिपल बने चौकीदार

Fri, 22 May 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Schools closed during summer vacations, principals become watchmen
आईसीटी उपकरणों की सुरक्षा और स्कूल परिसर की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गर्मी की छुट्टियों में सरकारी विद्यालयों में लगे स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप और अन्य आईसीटी उपकरणों की सुरक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। अब इन निर्देशों को लेकर शिक्षकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि विद्यालय बंद रहने के बावजूद प्रधानाध्यापकों को चौकीदार जैसी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है।



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर कहा है कि विद्यालयों में विभागीय, सीएसआर, एनजीओ और अन्य योजनाओं के तहत उपलब्ध कराए गए स्मार्ट टीवी, स्मार्ट क्लासरूम सेट, इन्वर्टर, बैटरी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, डेस्कटॉप, माउस, एक्सटेंशन बोर्ड और स्पीकर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन


जिले के बेसिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। इस दौरान स्कूलों में नियमित गतिविधियां नहीं होंगी, लेकिन उपकरणों की सुरक्षा और निगरानी की पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापकों की रहेगी। बीएसए ने बताया कि ऐसे निर्देश हर वर्ष जारी किए जाते हैं। विद्यालय परिसर और वहां उपलब्ध संसाधनों की सुरक्षा संबंधित विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करें कि कमरों में मजबूत ताले लगे हों और स्कूल में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ शिक्षकों का कहना है कि अवकाश के दौरान भी स्कूल आकर निगरानी करने की जिम्मेदारी मिलने से प्रधानाध्यापकों को चौकीदार जैसी भूमिका निभानी पड़ रही है। विभाग का तर्क है कि करोड़ों रुपये के संसाधनों और विद्यालय परिसरों की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed