{"_id":"659d9ce374c76c613c04db75","slug":"school-children-are-spending-their-winter-holidays-in-ram-kaj-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-24212-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सर्दी की छुट्टियों को राम काज में लगा रहे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सर्दी की छुट्टियों को राम काज में लगा रहे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
सर्दी की छुट्टियों को राम काज में लगा रहे स्कूली बच्चे
घर- घर जाकर बांट रहे अक्षत, बच्चों ने बना रखी है अलग टोली
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ‘राम काज करिबे को आतुर’ हनुमान चालीसा की यह पंक्ति आज के माहौल में सटीक बैठ रही है। अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल है। 22 जनवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने में हर कोई अपना योगदान देना चाह रहा है। कुछ स्कूली बच्चे भी सर्दी की छुट्टियों को रामकाज में लगा रहे हैं। परिजनों के साथ घर- घर जाकर अक्षत बांट रहे हैं।
शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले आदित्य शर्मा, अक्षिता सिंह, आयुष सिंह, अनमोल, युग नागर, अर्पित पाल, आराध्या, दीक्षा, दीशु भाटी, नीशू भाटी समेत बच्चों ने मंगलवार को सेक्टर गामा- 2 में घर- घर जाकर अक्षत वितरित किया। ये बच्चे पिछले कई दिनों से इस काम में लगे हुए हैं। कुछ बच्चों ने मिलकर अलग से टोली बना रखी है। हिंदू संगठन से जुड़े अनीत बघेल ने बताया कि अब तक अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि सेक्टरों में निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके हैं। वहीं, क्षेत्र के गांव जैतपुर में अब तक 400 परिवारों और कस्बा सूरजपुर में 6700 परिवारों में अक्षत का वितरण हो चुका है।
-- -- --
सीएल मौर्य