फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Scary child fights: Be careful of children, whether at school or in the playground

बच्चों के खौफनाक झगड़े : स्कूल हो या मैदान, बच्चों का रखें ध्यान

Thu, 25 Sep 2025 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Scary child fights: Be careful of children, whether at school or in the playground
Iशहर में दो सनसनीखेज वारदात सामने आईं
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iशहर में स्कूल और मैदान में दो बच्चों के ऊपर जानलेवा हमले की खौफनाक वारदात सामने आई हैं। दोनों घटनाएं एक बार फिर से स्कूलों व बच्चों में बढ़ती हिंसा और छात्रों के बीच बढ़ रहे आक्रामक व्यवहार पर सवाल खड़े करती हैं।
I
I
I
I
I
I
I
Iस्कूल में छात्रों में मारपीट, एक छात्र गंभीर घायल
I

I
I
I
I
Iकोतवाली नगर में एक स्कूल में 12वीं के छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी है। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर टांके आए हैं और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

I
Iथानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि घटना चार सितंबर को हुई, जब स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ छात्रों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। हमले में उसने हाथ में पहने कड़े का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में किया, जिससे पीड़ित छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। हाथ में भी चोट आई। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर टांके लगे और हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपीड़ित छात्र के परिजनों ने शिकायत में बताया है कि उनका बच्चा इस घटना के बाद से काफी मानसिक तनाव में है और स्कूल जाने से डर रहा है। परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि भविष्य में भी उनके बच्चे को हमलावर छात्रों से जान का खतरा हो सकता है।

I
I
I
I
I
Iखेलने से इन्कार करने पर सिर पर बैट मारा, एक महीना बेहोश रहा
I

Iडेढ़ महीने बाद परिजनों को घटना का पता चला
I

I
I
Iपटेलनगर में 12 साल के बच्चे ने दोस्तों के साथ खेलने से इन्कार किया तो उन्होंने उसके सिर पर बैट मार दिया। बच्चा जैसे-तैसे घर आया और गुमसुम हो गया। रात में खाना खाते समय उसे खून की उल्टियां होने लगी। कुछ देर में बेहोश हो गया। परिजन अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके सिर में खून के थक्के जम गए हैं। फौरन ऑपरेशन करना होगा। ऑपरेशन के बाद करीब एक महीने तक अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती रहा। उसके बाद भी लगभग 15 दिन से घर पर फूड पाइप लगा होने की वजह से कुछ नहीं बोल पाया। तीन-चार दिन पहले बोलने लायक हुआ तो परिजनों ने उससे जानना चाहा कि घटना वाले दिन उसके साथ क्या हुआ था। तब उसने खुलासा किया कि दो बच्चों ने उसके सिर पर बैट मारा था। घटना से सन्न परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि मामले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप तीन नाबालिगों पर है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article