फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satish Mahana's blunt, illegal and shabby flat built in Shahberry

मंत्री और ग्रेनो अथॉरिटी दोनों की चेतावनी- टूटेंगे शाहबेरी में बने जर्जर अवैध फ्लैट, खरीदने से बचें

Sat, 10 Aug 2019 09:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Satish Mahana's blunt, illegal and shabby flat built in Shahberry
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शाहबेरी के फ्लैट के खरीददारों के साथ बैठक करते जनपद के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह,औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना , सांसद , विधायक एवं अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शुक्रवार को शाहबेरी के खरीदारों के साथ बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दो टूक कहा कि अवैध और जर्जर बने फ्लैट टूटेंगे। अपने फ्लैट का पैसा बिल्डरों से मांगिए, वे न दें तो केस करें। प्राधिकरण भी इसमें मदद करेगा। मंत्री ने खरीदारों को वैकल्पिक घर देने की मांग भी खारिज कर दी। साथ ही ,खरीदारों की वैध कालोनी घोषित करने की मांग भी ठुकरा दी।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा नेता तेजा गुर्जर के साथ 12 फ्लैट खरीदार प्राधिकरण पहुंचे। बैठक में सतीश महाना के साथ ही प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पहले कहा गया कि सिर्फ खरीदार ही बैठक में शामिल हों। तेजा गुर्जर को भी बाहर जाने के लिए कहा गया, लेकिन जब खरीदारों ने विरोध किया तो वे भी बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन


खरीदारों ने मंत्री से कहा कि शाहबेरी में बनी बिल्डिंगों का आईआईटी से ऑडिट कराया जाए। अगर आईआईटी ने कमजोर होने की रिपोर्ट दी तो ही फ्लैटों को तोड़ा जाए। बता दें कि प्राधिकरण ने दिल्ली, रुड़की व कानपुर आईआईटी को पत्र भेजा है। वहां से जवाब आने का इंतजार है। इसके बाद ही आईआईटी का चयन कर सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। आईआईटी के अलावा सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट से भी ऑडिट कराने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के साथ बैठक के बाद शाहबेरी संघर्ष समिति के पदाधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि बैठक में महाना के साथ सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक तेजपाल नागर भी थे। अनिल चौधरी ने आरोप लगाया कि महाना भी प्राधिकरण का रटा-रटाया जवाब बोल रहे हैं।

मंत्री ने कोई ऐसा आश्वासन नहीं दिया, जिससे खरीदार आश्वस्त हो जाएं और धरना खत्म कर दें। समिति ने एलान किया कि जवाबों से असंतुष्ट होने के कारण आंदोलन और धरना जारी रखा जाएगा। मौके पर समिति से जुड़े एसके उपाध्याय, मुकुल त्यागी आदि भी मौजूद रहे।

मंत्री बिना काफिले के पहुंचे शाहबेरी

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद सतीश महाना बिना काफिले के शाहबेरी भी देखने गए। हालांकि, प्राधिकरण के अधिकारी इस पर कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन शाहबेरी के लोग बताते हैं कि एक ही गाड़ी से वे और कुछ अधिकारी साथ आए थे। उन्होंने शाहबेरी की स्थिति का जायजा लिया। वहां उनके विरोध की भी सूचना है। 

प्राधिकरण ने लगाया चेतावनी बोर्ड
ग्रेटर नोएडा। मंत्री के साथ बैठक के बीच ही प्राधिकरण ने शाहबेरी में बोर्ड लगा दिया है, जिसमें लिखा गया है कि शाहबेरी में बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध तरीके से भवन बने हैं। इनका क्रय-विक्रय भी अवैध है। इन फ्लैटों में रहना जानमाल को जोखिम में डालना है। इनकी सुरक्षा की गारंटी किसी भी संस्था ने नहीं ले रखी है, इसलिए अपंजीकृत व अवैध बिल्डरों से फ्लैट न खरीदें। प्राधिकरण ने इस तरह के बोर्ड कई जगह लगा दिए हैं। इससे खरीदार भी परेशान हैं। उनका कहना है कि इस बोर्ड के जरिये एक तरह से प्राधिकरण ने शाहबेरी के फ्लैटों को अवैध करार दे दिया है। 

बच नहीं पाएंगे खरीदारों को फंसाने वाले बिल्डर
मंत्री ने कहा कि शाहबेरी में अवैध तरीके से फ्लैट बनाकर बेचने वाले बिल्डरों को बख्शा नहीं जाएगा। इन बिल्डरों की वजह से ही खरीदार फंसे हैं। बैठक में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, व प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आरके सिंह भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed