फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   santhally murder case

Noida News: परिजन बोले, पुलिस की निष्क्रियता के कारण बदमाश ने बुलंदशहर में किया सरेंडर

Tue, 28 Oct 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
santhally murder case
फोटो --
विज्ञापन

- ताऊ भतीजा हत्याकांड से डरे बच्चों ने स्कूल और बड़ों ने खेत में काम पर जाना छोड़ा
- आरोपी के सरेंडर करने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
दादरी/ग्रेटर नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैथली गांव में ताऊ-भतीजा हत्याकांड के बाद आरोपी प्रिंस भाटी के बुलंदशहर की कोर्ट में सरेंडर करने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस की नाकामी बताया । परिजनों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण बदमाश ने सरेंडर किया है। अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो आरोपी को पकड़ा जा सकता था। वहीं गैंगस्टर मनोज नागर के गाजियाबाद की कोर्ट में सरेंडर की चर्चा रही। लेकिन जिले के पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर दिया। मामले में फरार बॉबी तोगंड और जितेंद्र भाटी का अबतक पता नहीं चला है।
मृतक छात्र दिपांशु के पिता अनूप ने बताया कि स्थानीय पुलिस की ओर से उन्हें आरोपियों को पकड़ने का झूठा आश्वासन दिया गया। घटना के बाद से कोई क्षेत्र में रहना नहीं चाहता है। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है। निचले स्तर के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहे। उन्होंने पुलिस आयुक्त को भी गुमराह किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने समय रहते आरोपी पर नहीं की कार्रवाई : मामले में कई आरोपी अब भी फरार हैं। आशंका है कि वह भी एक-एक कर सरेंडर कर सकते हैं। परिवार ने कहा कि अगर पुलिस चाहती, तो सभी आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर सकती थी। मृतक अजयपाल के भतीजे अनिल भाटी ने बताया कि पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है। जरूरत पड़ी तो सीएम से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से भी मिला आश्वासन : परिजनों का कहना है कि पुलिस छोटे-छोटे मामलों में मुठभेड़ कर आरोपियों को जेल भेज रही है। वहीं दो हत्या करने वाले हत्यारों ने पुलिस को चकमा देकर मंसूबों पर पानी फेर दिया है। परिवार के बच्चे डर के चलते पढ़ाई के लिए स्कूलों में भी नहीं जा पा रहे हैं। न हीं घर के बाहर घूमने फिरने खेलकूद तक भी नहीं जा पा रहे हैं। दूसरी तरफ फसल की बुवाई का समय है। खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। परिजन सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी के विधायक तेजपाल नागर से भी मिल चुके हैं। सभी ने आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों की ओर से आरोपी प्रिंस भाटी के अवैध हथियार रखने के संबंध में फायरिंग आदि की सूचना दी थी। मगर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई।
सोशल मीडिया पर न्याय की मांग : पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। परिवार ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही किसी के घर पर बुलडोजर चला। पुलिस अक्सर छोटी घटनाओं में त्वरित एक्शन दिखाती है, लेकिन इस दोहरे हत्याकांड में अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। परिवार ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।


क्या है मामला :सैथली गांव में दिवाली के दिन नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान गांव के ही प्रिंस, बॉबी तोगंड और मनोज नागर ने अजय पाल भाटी व उनके भतीजे दीपांशु भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article