{"_id":"5f5bc0988ebc3e54ea1b6922","slug":"sanjay-bhati-s-brother-18-and-wife-asked-for-anticipatory-bail-in-16-cases-grnoida-news-noi5356314108","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय भाटी के भाई ने 18 व पत्नी ने 16 केस में मांगी अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय भाटी के भाई ने 18 व पत्नी ने 16 केस में मांगी अग्रिम जमानत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के मामले में संजय भाटी के भाई सचिन भाटी और पत्नी दीप्ती बहल समेत 7 करीबियों पर हाल ही में 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके बाद से आरोपी अग्रिम जमानत हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका राजस्थान की भरतपुर और जयपुर कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं। अब सचिन भाटी ने गौतमबुद्ध नगर अदालत में 18 और दीप्ती बहल ने 16 केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
पहली एफआईआर दर्ज कराने वाले जयपुर के सुनील मीणा के अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने एडीजे द्वितीय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट वेदप्रकाश वर्मा की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने सुनवाई की तिथि 14 सितंबर निर्धारित की है। अधिवक्ता का कहना है कि अदालत को आरोपियों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के लाखों लोगों से की गई अरबों की ठगी की जानकारी देने के साथ आरोपियों पर 50 हजार इनाम होने की जानकारी दी जाएगी।