{"_id":"63c7f4f8ce41ff45aa073fe8","slug":"safe-journey-will-be-available-even-on-accident-prone-roads-noida-news-c-340-1-del1004-3101-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुर्घटना संभावित सड़कों पर भी मिलेगा सुरक्षित सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुर्घटना संभावित सड़कों पर भी मिलेगा सुरक्षित सफर
विज्ञापन
रोहतक रोड, एमपी रोड, कोटला रोड पर विश्वस्तरीय सेंट्रल वर्ज की परियोजनाओं को मंजूरी
-- -- -- -- -- -- -- --
18.19 करोड़ की लागत से तीन सड़कों पर नए सेंट्रल वर्ज बनेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दुर्घटना संभावित सड़कों पर भी अब लोग सुरक्षित सफर कर सकेंगे। दिल्ली सरकार सड़कों को सुरक्षित बनाने की मुहिम में जुटी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बेहतर सुरक्षा के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने का आकलन कर रहा है। विभाग राजधानी में हर दुर्घटना संभावित स्थान को खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी के मद्देनजर बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रोहतक रोड (एनएच-10), एमपी रोड नंबर 142, मयूर विहार फेज-3 व और कोटला रोड पर सेंट्रल वर्ज डिजाइन के नए निर्माण के लिए 18.19 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
सिसोदिया ने कहा कि सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है। नया सेंट्रल वर्ज डिजाइन विश्वस्तरीय होगा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि सेंट्रल वर्ज का डिजाइन सभी आवश्यक मानकों के तहत हों। हॉर्टीकल्चर पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, निर्माण के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए सभी उपाय किए जाएं। सेंट्रल वर्ज बेहतर सड़क सुरक्षा देने के अलावा सड़क की खूबसूरती बढ़ाने का काम भी करते हैं। साथ ही, खतरनाक क्षेत्रों में वाहनों के प्रवेश को रोकने में भी सहायक होते हैं। मंजूर की परियोजनाओं के तहत सेंट्रल वर्ज रोहतक रोड (एनएच-10) पर जखीरा गोलचक्कर से टिकरी बॉर्डर तक, एमपी रोड नंबर 142, मयूर विहार फेज-3 और पुलिस थाने से कोटला रोड पर खिचड़ीपुर बस स्टैंड तक बनाए जाएंगे।
ये होगा खास
. पीडब्ल्यूडी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि सड़कों पर नए मीडियन एक ही रंग के हों।
. नियमित अंतराल पर रिफ्लेक्टर लगे होंगे।
. यूटीपैक के निर्देशों का पालन होगा।
. बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए जंक्शन और यू-टर्न पर मीडियन की ऊंचाई कम की जाएगी।
परियोजनाओं की लागत
. रोहतक रोड- जखीरा चौराहे से टिकरी बॉर्डर तक - 14.85 करोड़
. एमपी रोड नंबर 142, मयूर विहार फेज-3 - 1.52 करोड़
. कोटला रोड - 1.81 करोड़