फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sachin salary was 10 thousand then from where seema has expensive phone and TV in his room

अमीर घर से है सीमा!: सचिन की 10 हजार की नौकरी, फिर कहां से आए महंगे फोन-टीवी; पड़ोसियों की जुबानी पूरी कहानी

Mon, 03 Jul 2023 04:43 PM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा/दीपक सिंघल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा
जेपी शर्मा/दीपक सिंघल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 04:43 PM IST
सार

सचिन के प्यार में पाकिस्तान की सीमा हैदर फ्लाइट से दो बार सचिन से मिलने नेपाल आई थी। इस बार सचिन के साथ जीने मरने की कसमें खाकर सीमा पहले फ्लाइट से नेपाल आई और फिर बस से तीन बेटियों और एक बेटे के संग रबूपुरा में आकर रहने लगी। 

विज्ञापन
Sachin salary was 10 thousand then from where seema has expensive phone and TV in his room
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिन के प्यार में पाकिस्तान की सीमा हैदर फ्लाइट से दो बार सचिन से मिलने नेपाल आई थी। इस बार सचिन के साथ जीने मरने की कसमें खाकर सीमा पहले फ्लाइट से नेपाल आई और फिर बस से तीन बेटियों और एक बेटे के संग रबूपुरा में आकर रहने लगी। सीमा हैदर के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी एजेंसी और पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। बताया गया है कि सीमा और सचिन की ऑनलाइन पहचान वर्ष 2020 में हुई थी। सीमा का कराची में रहने वाला पति हैदर व्यापार करता है।

विज्ञापन

कुछ सालों से हैदर सीमा को प्रताड़ित करने लगा था और उस से दूरी बनाने लगा था। इसके चलते सीमा की सचिन से निकटता बढ़ती चली गई और दोनों ने जीवन भर साथ रहने का वादा कर लिया। डेढ़ माह पहले सचिन से संपर्क करने के बाद सीमा फ्लाइट से पाकिस्तान से नेपाल के काठमांडू पहुंची नेपाल में ही सीमा ने पाकिस्तान की करेंसी को एक्सचेंज किया। इसके बाद वह बस में सवार होकर बच्चों संग यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते रबूपुरा आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार वेतन में चार बच्चों संग जीवन जीने लगे सीमा और सचिन
पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन ने ऑनलाइन पहचान होने के बाद साथ में जीने मरने की कसमें खाई थीं। इसके बाद ही सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते 13 मई को रबूपुरा पहुंची और परचून की दुकान में 10 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करने वाला सचिन उसके साथ जीवन यापन करने लगा। सीमा के कमरे में स्मार्ट एलईडी लगा है। पड़ोसियों का कहना है कि उसके पास कई स्मार्ट फोन थे, जिनसे उसके बच्चे भी अक्सर खेलते दिखाई देते थे। मोबाइल से ही कनेक्ट कर वह एलईडी देखती थी। पुलिस टीम ने उसके कमरे में छानबीन कर कुछ सामान कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन

सचिन ने आंबेडकर नगर के गिरजेश से 2500 रुपये महीने में कमरा किराये पर लेकर सीमा व उसके बच्चों को रखा था। गिरजेश का कहना है कि कमरा किराये पर देने से पहले सचिन का पहचान पत्र उसने लिया था। लेकिन सचिन ने सीमा का कोई पहचान पत्र गिरजेश को नहीं दिया था। 

सचिन ने गिरजेश को बताया था कि सीमा बुलंदशहर के शिकारपुर के पास अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। सचिन ने सीमा को कोर्ट मैरिज कर लाने का हवाला दिया था। उधर, सचिन के पड़ोसियों ने जानकारी दी है कि उसके पिता व भाई नर्सरी चलाते हैं। सचिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। 

सचिन ने अपने पड़ोस में भी महिला के संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी थी। लेकिन जब से सीमा रबूपुरा में आई थी तबसे सचिन रात को अपने घर न जाकर सीमा के कमरे पर ही रहता था। हालांकि वह दिन में कभी कभी घर चला जाता था। सचिन व सीमा अब किसी भी सूरत में अलग नहीं होना चाहते थे। इसके चलते वह कानूनी सलाह ले रहे थे। पुलिस ने सचिन के परिजन से भी पूछताछ की है।

मोबाइलों से खुलेंगी सरहद पार के प्यार की परतें
जांच टीम सचिन व सीमा की मोबाइल आदि की भी जांच में जुटीं हैं। मोबाइल की कॉलिंग, इंटरनेट के इस्तेमाल आदि के जरिये टीम सीमा के संबंध में गहनता से जांच में जुटी हैं। मोबाइल की जांच से ही सीमा और सचिन के सीमा पार के प्यार की परतें खुलेंगी। सूत्रों का ये भी कहना है कि सीमा और सचिन की पहचान फेसबुक के जरिये हुई। बाद में दोनों एक दूजे के होने के लिए रुपयों की व्यवस्था करने के लिए ऑनलाइन गेम खेलने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed