फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Running a fan at night is taking a toll on health.

Noida News: रात में पंखा चलाना पड़ रहा है स्वास्थ्य पर भारी

Wed, 05 Nov 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Running a fan at night is taking a toll on health.
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीज और तीमारदारों की लाइन।
मथुरा। मौसम में ठंडक दस्तक देने लगी है, लेकिन लोग अब भी रात में पंखा चला रहे हैं। नतीजतन सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सुबह और रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में अचानक गिरावट आने के बावजूद लोग अब भी मच्छरों से बचने के लिए पंखे चला रहे हैं। जिससे उन्हें सर्दी लग रही है और वह बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मौसम भले ही बदल गया है, लेकिन अभी तक लोगों की दिनचर्या नहीं बदली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार, जुकाम और सर्दी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन 150 से 160 मरीज इसी समस्या के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग मच्छरों से बचने के लिए पंखा चला रहे हैं, जबकि पंखे के स्थान पर उन्हें मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। बदलते मौसम में हल्की ठंडी हवा लोगाें को बीमार कर सकती है। चिकित्सक उनका उपचार तो कर रहे हैं, साथ ही उन्हें दिनचर्या में बदलाव की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed