{"_id":"690502397f6f741c600f6ace","slug":"run-for-unity-gave-the-message-of-unity-na-news-c-214-1-knj1005-139457-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रन फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रन फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश
विज्ञापन
कन्नौज। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन अ किया गया। पूरे जिले में दौड़ हुई और रैली निकाली गई। साथ ही कलक्ट्रेट, जिला कारागार, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिताएं हुईं।
पुलिस लाइन में सुबह रन फॉर यूनिटी के तहत निकाली गई रैली में एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह, डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चंद्र, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर वैशाली समेत सभी पुलिस कर्मी, एनसीसी छात्र शामिल हुए। पीएसएम पीजी कॉलेज से निकली रैली को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सभी स्कूलों के छात्र शामिल हुए। जिला अस्पताल में लौह पुरुष के चित्र पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
फोटो :32: रन फॉर यूनिटी में दौड़ते एनसीसी के कैडेट। संवाद
एकता के लिए लगाई दौड़
तिर्वा के ठठिया चौराहा से पुलिस प्रशासन ने रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया। गांधी नगर चौराहा पर दौड़ समाप्त हुई। इसमें डीएन इंटर कॉलेज के छात्र, एनसीसी कैडेट व पुलिस कर्मी शामिल हुए। इस दौरान कोतवाल संजय कुमार शुक्ला समेत शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- --
फोटो :33: जागरूकता रैली निकालते पुलिस कर्मी। संवाद
पुलिस कर्मियों और छात्रों ने दिया एकता का संदेश
गुरसहायगंज। कस्बे के आकाश एजुकेशन सेंटर में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाल कपिल दुबे व विद्यालय प्रबंधक डॉ. राकेश कटियार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से जनजागरूकता रैली निकाली। संवाद
-- --
फोटो :34: जागरूकता रैली निकालते पुलिस कर्मी और छात्र। संवाद
छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
छिबरामऊ में सरदार पटेल की जयंती पर निकाली गई। रैली में जगदीश्वर दयाल जनता इंटर काॅलेज के छात्र और एनसीसी कैडेट के साथ ही कोतवाल विष्णुकांत तिवारी समेत पुलिस कर्मी शामिल हुए और एकता का संदेश दिया। संवाद
-- -
फोटो :35: रैली में शामिल पुलिस और एनसीसी कैडेट्स। संवाद
एनसीसी कैडेटों ने रैली में एकता और अखंडता का संदेश
तालग्राम। पुलिस और एनसीसी कैडेटों ने संयुक्त रूप से जन-जागरूकता रैली निकाली। थाना परिसर से छात्र और पुलिस कर्मी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने एकता में शक्ति है और भारत एक है के नारों के साथ कस्बा का भ्रमण किया। रैली बस स्टैंड नौसरा रोड़, बड़ा बाजार बजरिया होते हुए वापस थाना परिसर पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया, उपनिरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह, दिनेशचंद्र, अंकुश, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो :36: रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाते पुलिस कर्मी व अन्य। संवाद
भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
विशुनगढ़। थाना परिसर से रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ में छात्र और पुलिस शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने एकता में शक्ति है और भारत एक है के नारों के साथ कस्बे का भ्रमण किया। पुलिस ने लोगों से समाज में भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कस्बे इंचार्ज हृदयराज उपाध्याय, उपनिरीक्षक हरे कृष्णा, सिपाही मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -