फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Run for Empowerment showcases the spirit of half the population

Noida News: रन फॉर इम्पावरमेंट में दिखा आधी आबादी का जज्बा

Sat, 11 Oct 2025 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Run for Empowerment showcases the spirit of half the population
नोएडा स्टेडियम में मैराथन का आयोजन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी, महिलाएं, छात्राएं हुईं शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को रन फॉर इम्पावरमेंट का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं, छात्राएं नोएडा स्टेडियम पहुंचीं। यहां पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गेट नंबर-4 से इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आधी आबादी की सशक्तीकरण का संदेश दे रही यह दौड़ नोएडा स्टेडियम के चारों तरफ चक्कर लगाकर शुरू होने वाले स्थान पर आकर रुकी। इस दौरान ट्रैफिक को रोककर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें जागरूकता अभियान, कल्याणकारी योजनाएं और महिलाओं की समस्याओं का तुंरत समाधान शामिल है। रन फॉर एंपावरमेंट में शामिल हुई प्रतिभागियों ने नारी सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

इस दौड़ ने न केवल जागरूकता फैलाई, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया। इस मौके पर डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, एडीसीपी सुमित शुक्ला समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed