फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rudra Buildwell Homes sales office sealed for not returning money to buyers

Noida News: खरीदारों का पैसा नहीं लौटाने पर रुद्रा बिल्डवेल होम्स सेल्स ऑफिस सील

Sun, 27 Aug 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rudra Buildwell Homes sales office sealed for not returning money to buyers
फोटो:
विज्ञापन

खरीदारों का पैसा नहीं लौटाने पर रुद्रा बिल्डवेल होम्स का सेल्स ऑफिस सील

- बिल्डर को दिया सोमवार तक का समय, पैसा नहीं दिया तो जारी होगा गिरफ्तारी वारंट
- दादरी तहसील की राजस्व टीम ने की कार्रवाई, 29.70 करोड़ है बकाया

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। तहसील दादरी की राजस्व टीम ने शनिवार को ग्रेनो वेस्ट में रुद्रा बिल्डवेल बिल्डर का सेल्स ऑफिस सील कर दिया। बिल्डर पर यूपी रेरा के रिकवरी सर्टिफिकेट का 29.70 करोड़ से अधिक बकाया है। बिल्डर करीब 10 मामलों में हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना कर चुका है। राजस्व टीम ने बकाया चुकाने के लिए बिल्डर को सोमवार तक का समय दिया है। पैसे नहीं देने पर बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर कार्रवाई की जाएगी।



अधिकारियों ने बताया कि बकाया जमा करने के लिए रुद्रा बिल्डवेल होम्स के बिल्डर को बार-बार नोटिस जारी किए गए थे। शनिवार को तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान टीम के साथ ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक स्थित सेल्स कार्यालय पर पहुंचे। बिल्डर के पैसा जमा नहीं करने पर तहसील की राजस्व टीम ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर सेल्स कार्यालय को सील कर दिया। अफसरों ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ हाईकोर्ट के करीब 10 अवमानना के मामले हैं। उनमें भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा है। बिल्डर की अन्य संपत्ति की तलाश की जा रही है। जिसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




पिछले वर्ष भी सील हुआ था बिल्डर का कार्यालय

जिला प्रशासन ने पिछले वर्ष भी रुद्रा बिल्डवेल का कार्यालय सील किया था। तब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन हरकत में आया था। कार्यालय सील होने के बाद बिल्डर ने पैसा जमा करने के बाद कार्यालय खुलवाया था। अब एक बार फिर प्रशासन ने हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य बिल्डरों पर भी होगी कार्रवाई

तहसील की टीम अन्य बिल्डरों की समीक्षा कर रही है। लिस्ट तैयार कर बिल्डरों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई होगी। तहसील के अफसरों ने बताया कि अभियान चलाकर बिल्डरों से वसूली होगी। अगर आरसी का पैसा जमा नहीं किया तो फिर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के साथ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed